वैदिक ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि का स्वभाव और विशेषता भी भिन्न-भिन्न होती है। हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है जो राशि को नियंत्रित करता है। राशियों और उनके स्वामी ग्रह का प्रभाव व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसी के आधार पर राशियों के गुण-दोष का पता लगाया जाता है। जानिए वो कौन सी राशियां हैं जो धन के मामले में तो काफी लकी मानी जाती है लेकिन प्यार के मामले में इन्हें हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मेष: इस राशि के जातकों में जन्म से ही नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये जोखिम भरे कार्यों से भी अच्छा धन अर्जित कर लेते हैं। ये अपनी मेहनत से लाइफ में धनवान बन जाता है। लेकिन लव लाइफ में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप गुस्से में अपना आपा खो बैठते हैं और सामने वाले को कुछ भी कह देते हैं।

सिंह: इस राशि के जातक काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन्हें लाइफ में पैसों संबंधी परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। ये कोई भी काम बेहद ही लगन के साथ करते हैं और उसमें सफलता भी पा लेते हैं। लेकिन लव लाइफ इनकी बहुत अच्छी नहीं चलती। ये अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं जिस कारण इनके संबंध कई बार टूट भी जाते हैं। यह भी पढ़ें- शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी की है मान्यता

कन्या: कन्या राशि के लोगों में धन खर्च करने और उसे जोड़कर रखने की अच्छी समझ होती है। पैसों का गुणाभाग और बचत करने में ये माहिर होते हैं। जिस कारण बुरे से बुरे समय में भी इन्हें धन की दिक्कत नहीं होती है। लेकिन प्यार के मामले में ये अनलकी साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं लेकिन इनमें एक कमी ये होती है कि ये अपनी गलतियों को जल्दी से स्वीकार नहीं करते जिस वजह से इनका रिलेशन टूट जाता है। यह भी पढ़ें- नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा करते हैं इन 4 राशि वाले, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

कुंभ: इस राशि के जातक बेहद ही दयालु और सरल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये इतने मेहनती होते हैं कि ये इसकी वजह से लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये धीरे-धीरे सफलता की बुलंदियों पर पहुंच ही जाते हैं। लेकिन इन्हें लव लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये अपनी सामाजिक लाइफ में इतना उलझे रहते हैं कि ये लव लाइफ की तरफ अधिक ध्यान नहीं दे पाते। जिस कारण इनके रिश्ते खराब हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के प्रभाव से 5 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन