Most Stubborn Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में 12 राशि और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों में जन्मे लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। क्योंकि इन 12 राशियों पर भी अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य है और ग्रहों का नेचर एक- दूसरे से भिन्न है। आज हम आपसे ऐसीं 4 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। इनका जिद्दी स्वभाव करियर में इन्हें आगे बढ़ने में काफी सहायक साबित होता है। ये एक बार जिस काम को करने की जिद्द पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोग जिद्दी और जुनूनी माने जाते हैं। ये जिस भी काम को शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें करियर में काफी सहायक साबित होता है।इनके अंदर हर जगह नंबर 1 पर बने रहने की गजब की ललक होती है। ये आसानी से हार नहीं मानतें। साथ ही मेष राशि के लोग साहसी और निडर भी होते हैं। मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, तो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोगों में भी जीतने की एक अलग ललक रहती है। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये जीतोड़ मेहनत करने से कभी नहीं घबराते। इन लोगों को ऑफिस में कोई भी टारगेट दिया जाता है, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए इनकी ऑफिस में वाहवाही भी होती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व किसी को भी इनकी तरफ आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। ये लाइफ में काफी तरक्की करते हैं। ये मुकाबला करने में माहिर माने जाते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग भी जिद्दी और जुनूनी माने जाते हैं। ये लोग जिस काम को भी हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग करियर में जिस भी क्षेत्र को चुनते हैं, उसमें सफलता पाकर ही चैन से बैठते हैं। ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये लोग बहुत ही जिद्दी होते हैं। जिस काम को करने की धुन पकड़ लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।  (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022: कर्मफल दाता शनि देव होंगे उदय, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों में भी जीतने की एक अलग ललक रहती है। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये लोग निडर और साहसी भी होते हैं और जोखिम उठाने से नहीं घबराते। ये लोग व्यापार में भी खूब जोखिम उठाते हैं और लाभ भी उठाते हैं। ये लाइफ में काफी तरक्की करते हैं। ये मुकाबला करने में माहिर माने जाते हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Gemology: माणिक्य नहीं पहन सकते तो धारण ये एक रत्न, चमक सकती है किस्मत