Marriage Horoscope: शादी कब करना है और किससे करना है वैसे तो ये व्यक्ति पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार शादी का मन बनने के बावजूद भी सोलमेट मिलने में लंबा समय लग जाता है। ज्योतिष अनुसार ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है। कुछ लोगों की शादी ना चाहते हुए भी जल्दी हो जाती है तो वहीं कुछ लोगों को शादी-ब्याह करने में लंबा समय लग जाता है। यहां आप जानेंगे ऐसी 4 राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों की शादी अक्सर देरी से होने के आसार रहते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के लोग परफेक्‍शनिस्‍ट होते हैं। शादी के मामले में भी इनका यही रवैया कायम रहता है। ये अपने पार्टनर से कई अपेक्षाएं रखते हैं और चाहते हैं कि इनका साथी हर एक अपेक्षाओं पर खरा उतरे। इस वजह से ये शादी का निर्णय जल्दी से नहीं ले पाते। इन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलने में काफी समय लग जाता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग अपने मन की बात आसानी से दूसरों से नहीं कह पाते। ये किसी से प्यार करते भी हैं तो प्यार का इजहार नहीं कर पाते। जिस कारण सामने वाले को इनकी फिलिंग का पता ही नहीं चल पाता। इनके इसी स्वभाव के कारण ये जल्दी से रिलेशनशिप में नहीं आ पाते। इन्हें इनका साथी मिलने में काफी वक्त लग जाता है। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार इन उपायों को करने से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि)

धनु राशि: इस राशि के लोग मस्तमौला रहते हैं। ये स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इन्हें हर चीज अपने तरीके से करना पसंद होता है। इन्हें इनकी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। जिस वजह से ये शादी के बंधन में बंधने से डरते हैं। अमूमन इनकी शादी देरी से होने के आसार रहते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लोग जल्दी से किसी के साथ घुल-मिल नहीं पाते। जिस कारण इन्हें अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव करने में काफी समय लग जाता है। लेकिन ये जिसके साथ एक बार दिल से जुड़ जाते हैं उसे खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। (यह भी पढ़ें- अगर आपकी बर्थ डेट का ये है नंबर तो नया साल आपके लिए खुशियों भरा हो सकता है साबित)