Lucky Name Alphabet: नाम ज्योतिष के अनुसार नाम का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। क्योंकि जब भी कोई बच्चा पैदा होता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण किया जाता है। क्योंकि हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है और उस राशि से जुड़े व्यक्ति पर उस ग्रह का भी प्रभाव पड़ता है।
साथ ही नाम के पहले अक्षर से आप किसी भी व्यक्ति के जीवन और नेचर के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। नाम ज्योतिष अनुसार हर नाम के लोगों में कुछ न कुछ खास बात होती है जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाती है। आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये कम उम्र में ही धन-दौलत और शोहरत हासिल कर लेते हैं।
B अक्षर वाले लोग:
जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के काफी धनी माने जाते हैं। ये जिस क्षेत्र में मेहनत करते हैं वहां सफलता हासिल कर लेते हैं। इन्हें भाग्य का खूब साथ मिलता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हर जगह एक लीडर की तरह उभरते हैं। कम उम्र में ही ये सफलता की सीढ़िया चढ़ने में सफल हो जाते हैं।
N अक्षर वाले लोग:
जिन लोगों का नाम N अक्षर से शुरू होता है उनका दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। लाइफ में ये जो कुछ पाना चाहते हैं उसके लिए ये जीतोड़ मेहनत करते हैं। इन्हें किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये अगर सही दिशा में प्रयास करें तो इन्हें सफलता कम उम्र में ही मिल जाती है। ये अपनी लाइफ में पैसा के साथ-साथ नाम भी कमाते हैं। ये राजनीति या व्यापार में अच्छी सफलता पाते हैं।
V अक्षर वाले लोग:
जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है ये मेहनती, ईमानदार, धैर्यवान होते हैं। भाग्य इनका काफी तेज होता है। ये जिस क्षेत्र में हाथ आजमाते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इन्हें नाम और शोहरत बेहद ही कम उम्र में ही हासिल हो जाती है। ये अपनी करियर लाइफ को लेकर काफी गंभीर होते हैं। इन्हें सफलता बेहद कम उम्र में ही हासिल हो जाती है। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है और इसके लिए खूब मेहनत करते हैं। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 14 फरवरी से 20 फरवरी 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने किया गोचर, तुला और कुंभ वालों को धनलाभ के बन रहे संयोग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता
S नाम वाले लोग:
जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो कर्मठ और मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग करियर में सफलता पाने के लिए ये जीतोड़ मेहनत करते हैं। साथ ही कम उम्र से ही ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सोचने लगते हैं। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती और ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। (यह भी पढ़ें)- प्रापर्टी और साहस के दाता मंगल ग्रह मकर राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग