Mulank Nine People Personality: अंक विज्ञान में  1 से लेकर 9 अंकों तक का जिक्र मिलता है। साथ ही ये अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते हैं। यहां आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है। साथ ही ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। वहीं ये लोग अपना वचन मरते दम तक निभाते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। आइए जानते हैं और क्या होती हैं मूलांक 9 वाले लोगों में खूबियां…

मरते दम तक वचन निभाते हैं

अंक शास्त्र अनुसार जो लोग मूलांक 9 से जुड़े होते हैं, वो लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। साथ ही ये लोग अपना वचन मरते दम तक निभाते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। साथ ही ये लोग निडर और साहसी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने उसूलों पर कमा करना पसंद करते हैं। ये लोग किसी दबाव में काम नहीं करते हैं। वहीं ये लोग किसी भी काम को असंभव नहीं समझते हैं। वहीं मूलांक 9 से जुड़े लोग थोड़े कम व्यवहारिक होते हैं।

होते हैं दूरदर्शी और स्वाभिमानी

मूलांक 9 से जुड़े लोग स्वाभिमानी और दूरदर्शी होत हैं। साथ ही इन लोगों को अपना स्वाभिमान बहुत प्रिय होता है। वहीं वहीं कोई व्यक्ति पंगा ले लेता है या इन्हें धोखा देता है, तो वह उसे सबक सिखाकर ही दम लेते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और यह मुंह पर बोलना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में विश्वास रखते हैं। वहीं इन लोगों को थोड़ा गुस्सा जल्दी आता है, जिससे लोगों के साथ इनके संबंध जल्दी बिगड़ जाते हैं। 

ये होते हैं शुभ दिन और अंक

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 9 से जुड़े लोग पुलिस, खूफिया विभाग, आर्मी, प्रापर्टी, मेडिकल और इंजीनियरिंग लाइन में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। वहीं मूलांक 9 से जुड़े लोगों को  9, 18 और 27 तारीख शुभ होती है। साथ ही लाल और गुलाबी रंग इनके शुभ कलर होते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024