Budh Effect Number: अंक हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो कोई अनलकी। आपको बता दें कि अंक विज्ञान में 1 से लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों पर किसी ना किसी ग्रह का आधिपत्य होता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। जिसके स्वामी व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह के प्रभाव इस मूलांक के लोग सफल बिजमैन बनते हैं और इन लोगों को संगीत में रूचि होती है। साथ ही ये लोग बड़े संगीतकार भी बनते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खास बातें …
बनते हैं सफल बिजनेसमैन:
जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, वो लोग बुध ग्रह के प्रभाव से सफल बिजनेसमैन बनते हैं। ये लोग बिजनेस में नए- नए आईडियाज का प्रयोग करके खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। इनकी बातचीत की शैली प्रभावित करने वाली होती है और एक बार कोई इनके मिल लिया तो वो इनको हमेशा याद रखता है। जिस महफिल में जाते हैं वहां पर रंग जमा देते हैं। बुध ग्रह को वाणी का भी कारक माना जाता है। इसलिए इसलिए इन लोगों की तार्किक क्षमता और कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है।
बनते हैं बड़े संगीतकार:
मूलांक 5 वाले लोग कला प्रेमी और कला के जानकार भी होते हैं। साथ ही इन लोगों को संगीत में रूचि होती है और ये लोग बड़े संगीतकार बनते हैं। लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। साथ ही ये लोग खुलकर खर्च करने और खूब मेहनत करने में विश्वास रखते हैं। (यह भी पढ़ें)- बृहस्पति ग्रह होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार
शुभ दिन और तारीख:
मूलांक 5 के जातक के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मूलांक 5 के लोगों के लिए 5, 14 23 और 31 तारीख शुभ होती है। इस दिन ये लोग अपना कोई भी शुभ काम इन तारीखों पर प्रारम्भ करें तो इससे इनके सफल होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- बुध ग्रह ने शनि की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार