हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 28 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए सावन बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन में की गई आराधना से शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। इन सबके बीच सावन में शिव जी को अभिषेक करने का खास महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को कैसे शिव का अभिषेक करना चाहिए।
मेष: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करने के लिए कहा गया है।
वृषभ: इस राशि के लोग सावन में शिव जी का दूध और दही से अभिषेक कर सकते हैं।
मिथुन: मिथुन वालों को लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करने की बात कही गई है।
कर्क: सावन में शिव की कृपा पाने के लिए आप कच्चे दूध और मक्खन से उनका अभिषेक करें।
सिंह: सिंह राशि के जातक भगवान शंकर का अभिषेक शहद और गुड़ से कर सकते हैं।
कन्या: इस राशि के लोग गंगाजल से भोले बाबा का अभिषेक कर सकते हैं।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना शुभ माना गया है।
वृश्चिक: सावन मास में शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आप लाल फूल और शहद से उनका अभिषेक करें।
धनु: आपके लिए देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से भगवान शंकर का अभिषेक करना शुभ बताया गया है।
मकर: मकर राशि वाले सावन में शिव जी का अभिषेक करने के लिए तिल और सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
कुंभ: आप शिव के अभिषेक के लिए दूध, दही और नीले फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मीन: इस राशि के लोग अभिषेक के लिए गन्ने का रस, शहद, बादाम और पीले रंग के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।