Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी हिन्दू धर्म में बहुत खास दिन माना जाता है। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। आपको बता दें कि यह साल की पहली एकादशी होगी। इस दिन खासतौर पर देवी तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है।
इसके अलावा पुत्रदा एकादशी स्नान दान के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ सरल उपाय करेंगे तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
लाल चुनरी चढ़ाना
पुत्रदा एकादशी के दिन देवी तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और भगवान विष्णु और देवी तुलसी का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
तुलसी के पौधे में कलेवा बांधना
इस दिन तुलसी के पौधे में कलेवा बांधना बहुत लाभकारी माना जाता है। मान्यता कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है और रिश्तों में प्यार बढ़ता है।
तुलसी मंत्र का जाप करना
इस दिन तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
घर के मुख्य स्थानों की पूजा करें
तुलसी के पत्तों से घर के मुख्य स्थानों, जैसे पूजा घर, रसोई और शयनकक्ष की पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में प्यार और सामंजस्य बना रहता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी 2025 को मंगल वक्री चाल चलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मंगल के वक्री चाल से इन 3 राशियों के जीवन में काफी उथल पुथल आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।