Paush Putrada Ekadashi 2023: साल 2023 का आज पहला व्रत है। आज यानि की 2 जनवरी 2023 को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत है। अन्य एकादशी व्रतों में इस एकादशी व्रत का अधिक महत्व है। पौष पुत्रदा एकादशी पर 3 शुभ योग भी बन रहे हैं, जो बहुत ही फलदायी मानें जा रहे हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी 2023 मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2023 Muhurat)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी पड़ रही है। एकादशी तिथि 1 जनवरी 2023 को शाम 7 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 2 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 2 जनवरी 2023 को रखा जाएगा। वहीं पारण का समय 3 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 14 मिनट से सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग (Paush Putrada Ekadashi 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी पर सिद्धी योग, साध्य योग और रवि योग बन रहा है। यह तीनों ही योग बहुत ही शुभ मानें जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार सिद्ध योग 1 जनवरी को सुबह 7 बजकर 23 मिनट से अगले दिन 2 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं साध्य योग 2 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 56 मिनट से 3 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 51 मिनट कर रहेगा। रवि योग 2 जनवरी 2023 से सुबह 6 बजकर 38 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी पूजन विधि (Paush Putrada Ekadashi 2023 Puja Vidhi)

-व्रत रखने वाले दशमी की रात को सात्विक भोजन ग्रहण करें।
-सुहब उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन कर पूजा स्थल की सफाई करें।
-गंगा जल, तुलसी दल, पंचामृत,फूल आदि से भगवान विष्णु की पूजा करें।
-पूजा के बाद व्रत का संकल्प लें।
-इस व्रत में दिन में कुछ नहीं खाया जाता है।

पौष पुत्रदा एकादशी पर करें ये ज्योतिष उपाय (Paush Putrada Ekadashi 2023 Remedy)

-संतान प्राप्ति की कामना के लिए पति-पत्नी को सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
-इस दिन जातक अपने संतान के माथे पर केसर का तिलक लगाएं। मान्यता है कि इससे करियर में तरक्की मिलती है।
-भगवान विष्णु की पूजा करें और दान करें। इससे भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की मान्यता है।