Paush Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन शुभ तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान-दान और तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से साधक के सभी पाप धूल जाते हैं और व्यक्ति को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानि 14 जनवरी को तड़के सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर खत्म होगी। वहीं, इस दिन चंद्रोदय का शुभ समय शाम 5 बजकर 5 मिनट रहेगा। पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान भी है। ज्योतिष की मानें तो पौष पूर्णिमा के दिन स्नान, पूजा-पाठ के बाद अगर राशि अनुसार कुछ उपाय किए जाएं तो इससे अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से उपाय हैं जो पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार किए जाएं तो लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि राशि वाले जातक इस दिन भगवान विष्णु के 12 नामों का जाप करें और उन्हें पीले फूल चढ़ाएं। भगवान विष्णु के 12 नाम इस प्रकार हैं – अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेष, त्रिविक्रम, पद्मनाभ और मधुसूदन। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मिथुन राशि

अगर आप समाज में मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो किसी जरूरतमंद महिला को पीले रंग के कपड़े दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक इस दिन चावल और दूध से बनी चीजों का दान करें। मान्यता है ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक इस दिन भगवद गीता को लाल कपड़े पर रखें और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके बाद गीता को दोनों हाथों से छूकर अपनी आंखों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको करियर में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक इस दिन घर में हवन करवाएं। अगर हवन न कर सकें, तो चूरमा बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं और इसे कन्याओं में बांट दें। ऐसा करने से सेहत में सुधार होता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को 11 दाने चावल के अर्पित करें और ‘ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ होता है।

वृश्चिक राशि

अगर आप तरक्की करना चाहते हैं, तो गाय को नमकीन चीज खिलाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन एक कच्चे नारियल पर स्वास्तिक बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद नारियल को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बांट दें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि

घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए इस दिन मकर राशि के जातक घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक इस दिन रात में चंद्रमा की रोशनी में बैठकर ‘ऊं सोमाय नमः’मंत्र का 21 बार जाप करें। ऐसा करने से तनाव से छुटकारा मिलता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक इस दिन कागज की 51 पर्चियों पर लाल पेन से ‘श्री’ लिखें और इन्हें भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से कार्य सफल होने लगते हैं।

13 जनवरी 2025 से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है और 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन खत्म होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कुंभ मेले का आयोजन क्यों होता है? तो चलिए जानते हैं कुंभ मेले से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।