Paush Month Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में पौष माह को बहुत खास माना गया है। इस महीने सूर्य देव धनु राशि में रहते हैं, इसलिए इस महीने में उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इसके साथ ही यह महीना दान-पुण्य के लिए भी शुभ होता है। हालांकि, पौष माह में मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। व्रत-त्योहार के लिहाज से यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं पौष मास में कौन सा त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
पौष माह के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Paush Month 2024 Vrat Tyohar)
संकष्टी गणेश चतुर्थी – 18 दिसंबर 2024, बुधवार
कालाष्टमी – 22 दिसंबर 2024, रविवार
क्रिसमस, मदन मोहन मालवीय जयंती – 25 दिसंबर 2024, बुधवार
सफला एकादशी – 26 दिसंबर 2024, गुरुवार
प्रदोष व्रत- 28 दिसंबर 2024, शनिवार
मासिक शिवरात्रि – 29 दिसंबर 2024, रविवार
सोमवार अमावस्या – 30 दिसंबर 2024, सोमवार
नव वर्ष , चंद्र दर्शन- बुधवार, 01 जनवरी 2025
शक्रवार वरद चतुर्थी – 03 जनवरी 2025, शुक्रवार
रविवार षष्ठी – 05 जनवरी 2025, रविवार
गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 06 जनवरी 2025, सोमवार
दुर्गाष्टमी व्रत – 07 जनवरी 2025, मंगलवार
वैकुंठ एकादशी , पौष पुत्रदा एकादशी – 10 जनवरी 2025, शुक्रवार
कूर्म द्वादशी व्रत, प्रदोष व्रत – 11 जनवरी 2025, शनिवार
राष्ट्रीय युवा दिवस,स्वामी विवेकानंद जयंती – 12 जनवरी 2025, रविवार
पौष पूर्णिमा , माघ स्नान प्रारंभ, लोहड़ी (लोहरी)- 13 जनवरी 2025, सोमवार
पौष माह का नाम कैसे पड़ा?
पौष माह का नाम हिंदू पंचांग के अनुसार रखा गया है। प्राचीन समय में यह तय किया गया था कि जिस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा जिस नक्षत्र में होगा, उसी के नाम पर उस महीने का नाम रखा जाएगा। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इसे पौष माह कहा जाता है। यह हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना है और इस महीने सूर्य देव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना है।