Paush Month 2024 Vrat Niyam in Hindi: हिंदू धर्म में पौष महीने का बेहद महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पौष महीने की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। यह सनातन विक्रम संवत के अनुसार साल का दसवां महीना होता है। भारतीय महीनों के नाम नक्षत्रों पर रखे गए हैं, जिस महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उस महीने का नाम उसी नक्षत्र पर रखा जाता है। पौष महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इसे पौष महीना कहा जाता है। पौष महीने में सूर्यदेव की पूजा का खास महत्व है। उनकी उपासना से ऐश्वर्य, धर्म, यश, ज्ञान और वैराग्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इस माह को लेकर कई नियम बताए गए हैं और इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

पौष महीने में शुभ काम क्यों नहीं होते?

पौष महीने में मांगलिक कार्य जैसे शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि नहीं किए जाते हैं। इस महीने में सूर्य धनु राशि में होते हैं, जिसे खरमास कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, खरमास में शुभ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि, इस महीने में आध्यात्मिक कार्यों, हवन, पूजा-पाठ या किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करना शुभ माना गया है।

पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान

इस माह में रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं। तांबे के बर्तन में जल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। सूर्य मंत्र ‘ऊं सूर्याय नम:’ का जाप करें। रविवार को व्रत रखें और तिल-चावल की खिचड़ी का दान करें। व्रत का पारण शाम को मीठे भोजन से करें। जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, गुड़ और तिल का दान करें। तिल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करने से पुण्य मिलता है। भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा करें। इस महीने सूर्यदेव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करें। तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। मांस और शराब का सेवन न करें। बुरी आदतों और अनैतिक कार्यों से बचें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।