Paush Amavasya 2025 Upay: हिंदू धर्म में पौष मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है, क्योंकि आज के दिन स्नान- दान करने के साथ-साथ पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन स्नान-दान करने के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप पितरों का तर्पण, श्राद्ध करने के साथ इन ज्योतिषीय उपायों को अपना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को करने से कुंडली में मौजूद भयंकर ‘पितृदोष’ से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति में बाधा, आर्थिक तंगी या फिर गृह-क्लेश से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं पौष अमावस्या के दिन किन उपायों को करना लाभकारी हो सकता है…

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या आज, नोट कर लें दान-स्नान का सटीक समय और पितृ दोष मुक्ति के उपाय

पितृदोष मुक्ति के अचूक उपाय

पितरों का दें तर्पण और अर्घ्य

पौष अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल, काले तिल और कच्चा दूध मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर पितरों को अर्घ्य दें।

करें पीपल की पूजा

मान्यता है कि पीपल में देवी-देवताओं के साथ पितरों का वास होता है। इसलिए पौष अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें।

करें अन्न का दान

पौष अमावस्या के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को काले तिल, कंबल, गुड़, गरम कपड़ों आदि का दान करें।

पंचबली भोग लगाएं

पौष अमावस्या के दिन भोजन बनाने के बाद पहला हिस्सा गाय, कुत्ता, कौआ, देव और चींटियों के लिए निकाल दें। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है।

अमावस्या पर क्या न करें

  • पौष अमावस्या पर तामसिक भोजन यानी मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज आदि से परहेज करें।
  • किसी भी बड़े-बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति का अपमान न करें।
  • पौष अमावस्या पर खरमास भी चल रहे हैं। इसलिए किसी भी तरह का नया निवेश या मांगलिक कार्य न करें।

वर्ष 2026 में कब-कब है अमावस्या? (Amavasya 2026 Full List)

पौष अमावस्या 2025 के बाद, नए साल 2026 में कुल 13 अमावस्या पड़ने वाली है। देखें पूरी लिस्ट

Amavasya 2026 List: साल 2026 में कब-कब है अमावस्या? जानें मौनी और सोमवती अमावस्या सहित सभी 13 तिथियां

  • नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें