रत्न विज्ञान में 84 रत्न और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। इन 9 रत्नों में 5 प्रमुख रत्न होते हैं। जिसमें पन्ना, मूंगा, पुखराज, मोती और माणिक्य हैं। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं पन्ना रत्न के बारे में। इसे संस्कृत में मर्कत, हिंदी में पन्ना, मराठी में पांचू, बांग्ला में पाना और अंग्रेजी में एमराल्ड कहते हैं। साथ ही इस रत्न का संबंध ज्योतिष में बुध ग्रह से माना जाता है।
पन्ना रत्न काफी कीमती रत्न है और यह बाजार में महंगे दामों में मिलता है। लेकिन इसको खरीदते समय व्यक्ति के मन में संशय रहता है कि जो मैं रत्न खरीद रहा हूं यह असली है या नहीं। क्योंकि कई दुकानदार ओनेक्स को पन्ना बताकर बेच देते हैं। इसलिए हम आपको आज यहां बताने जा रहे हैं पन्ना रत्न की पहचान के बारे में, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि जो रत्न हमने खरीदा है वो असली है या नकली…
इन राशि के लोग पहन सकते हैं पन्ना:
ज्योतिष के अनुसार मिथुन और कन्या वालों को ये रत्न काफी शुभ फलदायी साबित होता है। क्योंकि इन राशियों पर खुद बुध ग्रह का ही आधिपत्य है। लेकिन किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इसे धारण करें। इसके अलावा पन्ना वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग भी धारण कर सकते हैं। लेकिन मेष, कर्क और वृश्चिक वालों को पन्ना बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। अगर किसी जातक की कुंडली में जन्म लग्न में बुध छठे, आठवें, 12वें भाव में सकारात्मक स्थित हैं तो भी ये रत्न धारण किया जा सकता है। कुंडली में अगर बुध अगर नीच का स्थित है तो यह रत्न धारण नहीं करना चाहिए।
ऐसे करें पन्ना रत्न की पहचान:
- असली पन्ना रत्न कभी भी खराब नहीं होता है लेकीन नकली पन्ना रत्न धारण करने के कुछ दीन बाद ही इसके रंग में बदलाव होने लगता हैं।
- असली पन्ना रत्न पहनने मात्र से ही असर दिखाना शुरू कर देता है लेकिन अगर नकली पन्ना रत्न को पहना जाए तो यह किसी भी तरह से फल नहीं देता है।
- असली पन्ना रत्न को अगर दूध में डाला जाए तो दूध का रंग बदल जाता है लेकिन अगर वही नकली पन्ना रत्न को दूध में डाले तो दूध का रंग किसी भी तरह से नहीं बदलता है।
- असली पन्ना रत्न की यह भी पहचान है की इसे अगर पानी के गिलास में डाला जाए तो इसमें से चमकती हुई रोशनी निकलती है।
- पन्ना रत्न की हार्डनेस 7.5 से 8 तक होती है और सबसे अच्छा पन्ना जाम्बियन और कोलम्बियन देश का माना जाता है।
