Panchgrahi Yog 2026: नया साल 2026 कई दुर्लभ योगों का निर्माण होने वाला है। साल के आरंभ में ही लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य से लेकर कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा जनवरी माह में एक काफी शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही जनवरी माह में मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है, जिससे पंचग्रही का निर्माण होगा। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण होने वाला है। 13 जनवरी को शुक्र, 16 जनवरी को मंगल, 24 जनवरी को बुध, 14 जनवरी को सूर्य और 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे 24 जनवरी को पंचग्रही राजयोग का निर्माण होने वाला है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग किस्मत चमकाने वाला हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि होगी, जिससे आप की क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि कई लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों को उनके काम की सराहना होने के साथ-साथ पदोन्नति, वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। नए ऑर्डर, डील मिल सकती है, जिससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां भी धीरे-धीरे सही हो सकती है। सेहतमंद रहने के साथ ऊर्जावान रहेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए भी पंचग्रही योग कई मायनों में अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी जा सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। नेतृत्व क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता और अचानक धन लाभ संभव है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आप अपनी समझदारी से अच्छी बचत भी कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग किस्मत चमका सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। आत्मचिंतन करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में काफी अधिक निखार आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से निजात मिल सकती है। जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। परिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी तथा घर में सकारात्मक वातावरण का अनुभव होगा। रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
