Today Panchang 25 October 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी और तिथि को महानवमी और दशहरा मनाया जाता है। इस दिन अस्त्र-शस्त्र, शमी के पेड़ को श्री राम की आराधना की जाती है। साथ ही इस दिन रावण दहन भी किया जाता है। कई लोग इस दिन रावण के ज्ञान की भी अर्चना करते हैं।
और इस साल महानवमी और दशहरा का त्योहार 25 अक्तूबर, रविवार और 26 अक्तूबर, सोमवार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –
बन रहे हैं कौन-से योग – आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है। आज रात 4 बजकर 23 मिनट से धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि यानी दशहरा का दिन शुरू हो जाएगा।
आज के शुभ मुहूर्त – आज अभिजित मुहूर्त भी बना रहेगा, सुबह 11 बजकर 42 से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक यह मुहूर्त बन रहेगा। दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। वहीं, शाम 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहेगा। शाम 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5:41 से 6:58 होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।
कब रहेगा राहु काल – शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 41 मिनट तक राहुकाल का समय है। वहीं, गुलिक काल का समय सुबह 02 बजकर 53 से 04 बजकर 17 मिनट तक माना जा रहा है। इसके अलावा, सुबह 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 57 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा, यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर शाम 01 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।