10 July 2020 Panchang: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन मौना पंचमी मनाई जाती है। सावन का ये एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा का विधान है। देवघर शिव मंदिर बाबा बैद्यनाथ धाम में इस दिन का बहुत महत्व होता है। विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं। सूर्य राशि मिथुन और चंद्र राशि कुम्भ है। नक्षत्र पूर्व भाद्रपद, योग सौभाग्य, करण तैतिल है। जानिए आज के सभी मुहूर्त…
10 जुलाई के शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 11:59 AM से 12:54 PM तक रहेगा। अमृत काल 08:45 PM से 10:31 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:08 PM से 07:323 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:22 PM से 08:23 PM तक रहेगा।
10 जुलाई के अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 10:43 AM से 12:26 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 07:15 AM से 08:59 AM तक है। यमगण्ड 03:54 PM से 05:38 PM तक। दुर्मुहूर्त 08:17 AM से 09:12 AM तक। दुर्मुहूर्त 12:54 PM से 01:50 PM, वर्ज्य 10:12 AM से 11:57 AM तक।
शिव भगवान की आरती (Shiv Ji Ki Aarti):
जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव…॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव…॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव…॥
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव…॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव…॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव…॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव…॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव…॥
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव…॥

