Today Panchang 07 August 2020 (आज का पंचांग): इस महीने की 4 तारीख से भादो मास की शुरुआत हो चुकी है। आज हेरम्बी संकष्टी चतुर्थी भी है। बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आने वाली संकष्टी चतुर्थी व्रत को हेरम्ब व्रत कहा जाता है। इस दिन लोग शुभता और खुशहाली के लिए गौरी पुत्र गणेश की आराधना करते हैं। संकटहर्ता भगवान श्री गणेश से संकटों से मुक्त करवाने की कामना के साथ यह व्रत किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर जानिए पूजा करने का सबसे उचित मुहूर्त और क्या है आज का पूरा पंचांग –

आज के दिन कितने हैं शुभ मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 27 मिनट से सवा 5 बजे तक का है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शाम पौने 7 से 7 बजकर 09 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त 8 अगस्त को रात 12 बजे से 12:48 तक रहेगा।

अशुभ काल भी जान लीजिए: कोई भी पूजा करते वक्त मुहूर्त का ध्यान रखना अति आवश्यक है। अगर तय समय पर पूजा-अर्चना न हो तो इससे उससे प्राप्त होने वाले फल नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में शुभ और अशुभ समय ज्ञात होना बेहद जरूरी है। आज राहु काल सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, सुबह 7:32 मिनट से सुबह के 09:10 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वहीं, सुबह साढ़े 8 से 9:23 तक और दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा, आज के पूरे दिन पंचक लगा रहेगा।

आज की तिथि और नक्षत्र: आज की तिथि कृष्ण पक्ष चतुर्थी 8 अगस्त रात 2 बजकर 6 मिनट तक। दोपहर डेढ़ बजे तक पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उसके उपरांत 8 अगस्त दोपहर 4 बजकर 12 मिनट तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा। 7 अगस्त सुबह 05:22 मिनट से 05:56 तक सुकर्मा योग बनेगा। सूर्य कर्क राशि में विराजमान है जबकि चन्द्रमा अगस्त 07, 06:57 AM तक कुंभ राशि और उसके उपरांत मीन राशि की तरफ बढ़ेगा। आज के दिन सूर्योदय – 6:04 AM पर और सूर्यास्त – 7:01 PM होगा।