Panchak in November 2022: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिसे मुहूर्त कहते हैं। वहीं कुछ समयावधि ऐसी भी निर्धारित की गई है,जिसमें किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित बताया गया है, जिसे पंचक करते हैं।

इस माह के 29 तारीख से पंचक शुरू हो रहा है, जो 4 दिसंबर तक रहेगा। पंचक 5 दिन का होता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अग्नि पंचक को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है। वहीं ऐसी मान्यता है कि पंचक के दौरान लेन-देन करने से धन हानि भी होती है।

अग्नि पंचक के दौरान न करें ये काम

-इस दौरान मशीनें, हथियार और निर्माण से जुड़ी चीजों की खरीदारी न करें।
-पंचक के दौरान लकड़ी और लकड़ी से बनी चीजे न खरीदें।
-इस समयावधि में बेड नहीं खरीदना चाहिए।
-निर्माण कार्य नहीं शुरू करना चाहिए।
-इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
-पंचक से समय लेन-देन नहीं करना चाहिए।
-इस समय में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।


-पंचक के समय भूमि पूजन नहीं करना चाहिए।
-नई नौकरी नहीं शुरू करनी चाहिए।
-नया कारोबार नहीं शुरू करना चाहिए।
-बांस का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

मान्यता के अनुसार पंचक के समय अगर आप इन कार्यो को करते हैं, तो आपको धन हानि सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए यह अशुभ समय माना जाता है।