Mahalakshmi And Panch Divya Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को दिन पंच दिव्य योग और राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग लगभग एक साथ 500 साल बाद बने हैं। आपको बता दें कि इस दिन आदित्य मंगल, बुधादित्य योग, चतुर्ग्रही योग, महालक्ष्मी योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हुआ है। दरअसल, बुध और सूर्य के मकर राशि में रहने से बुधादित्य योग, मंगल और सूर्य के मकर राशि में गोचर से आदित्य मंगल योग बना है।
साथ ही मकर राशि में सूर्य, बुध,मंगल और चंद्रमा के रहने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही मंगल और चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से महालक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है और उच्च राशि में मंगल ग्रह होने से रूचक योग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए पांच राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में काफी अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपके लिए उन्नति और सफलता के रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा आप लोगों का पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
पंच राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह पंच राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपक काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में चार गुना वृद्धि देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए पंंच राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बने हैं। इसलिए व्यापारियों को अच्छा मुनाफा कमाने के मौका मिलेगा। साथ ही आपको बिजनेस में कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका दांपत्य जीवन शुभ रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप इस समय कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।