Money Line In Palm: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं। जो हमारी आर्थिक लाइफ, करियर, वैवाहिक जीवन, पढ़ाई-लखाई और हमारी उम्र तक के बारे में बताती हैं। ये रेखाएं जितनी स्पष्ट और गहरी होती हैं उतना ही व्यक्ति का भाग्य अच्छा माना जाता है। यहां आप जानेंगे हथेली में मौजूद धन रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में बताती हैं। बता दें धन रेखा किसी एक स्थान से शुरू नहीं होती। बल्कि ये कई रेखाओं से मिलकर बनती हैं।

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद छोटी-छोटी सीधी रेखाओं को धन रेखा कहा जाता है। जिनके हाथ में धन रेखा सीधी होती है ऐसे लोग लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। इसके अलावा जिनके हाथ में ये रेखा लहरनुमा होती है उनके पास धन टिक नहीं पाता। धन रेखा इसके अलावा अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनती है। अगर हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा से मिलकर M जैसी आकृति बन रही हो। तो ऐसे लोगों को शादी के बाद धन मिलने के आसार रहते हैं। इन लोगों को तरक्की 30 से 55 वर्ष के बीच मिलने के आसार रहते हैं।

जिन लोगों के हाथों में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा से मिलकर त्रिकोण जैसी आकृति बनती है ऐसे लोगों को कई जगहों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहते हैं। यदि सूर्य पर्वत से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा से मिलती है तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा अंत तक बनी रहती है। ऐसे लोगों को बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होता है। (यह भी पढ़ें- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने के आसार)

भाग्य रेखा से भी आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है। जिनके हाथ में भाग्य रेखा कलाई के ऊपर से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत तक बिना कटे पहुंचती है ऐसे लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती। इन्हें कम प्रयासों में ही अच्छी सफलता हासिल होने की संभावना रहती है। इसी के साथ जिनके हाथ में एक से अधिक भाग्य रेखाएं होती हैं वे लोग भी बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। (यह भी पढ़ें- जिन लड़कियों का नाम इन अक्षरों से होता है शुरू वो प्रोफेशनल लाइफ में खूब कमाती हैं नाम)