हर इंसान का सपना होता है कि वह जिंदगी में एक बार तो कम से कम विदेश की यात्रा जरूर करे। वहीं कुछ लोग तो विदेश में ही सेटल होने की सोचते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में आंकलन किया जाता है। साथ ही हाथों की रेखाएं के जरिए इस बात का पता भी लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को जीवन में विदेश यात्रा का मौका मिलेगा या नहीं। आज हम आपको ऐसी रेखाएं और चिह्नों के बारे में बताएंगे जो विदेश जाने के योग बनाते हैं।

कई बार मिलता है विदेश जाने का मौका

जिन लोगों की हथेली पर सबसे छोटी उंगली (कनिष्ठा) के नीचे बुध पर्वत से रेखा निकलकर अनामिका उंगली के नीचे तक जाए, तो ऐसे व्यक्ति को विदेश जाने का कई बार मौका मिलता है। साथ ही अगर यह रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो भी लोगों को विदेश जाने का मौका मिलता है।

अगर चंद्र पर्वत पर बना हो स्वास्तिक का चिह्न

अगर रेखा मणिबंध से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए तो भी व्यक्ति के विदेश जाने के योग बनते हैं। साथ ही अगर हथेली के चंद्र पर्वत पर स्वास्तिक का चिह्न बना हो, तो भी व्यक्ति को विदेश यात्रा का सुख मिलता है।

बिजनेस के सिलसिले से जाते हैं विदेश

चंद्र पर्वत से कोई रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसा व्‍यक्ति न केवल विदेश यात्राएं करता है, बल्कि वह विदेश से खूब पैसे भी कमाता है। ये लोग अक्‍सर अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करते रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- Astrology: 2022 में शनि देव का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो साल के पहिले दिन करें ये उपाय

अगर हाथ में हों ये रेखाएं

मणिबंध से कोई रेखा मंगल पर्वत तक जाए तो भी व्‍यक्ति विदेश यत्राएं करते हैं। बल्कि ऐसे जातक समुद्र के रास्‍ते विदेश जाते हैं। जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो ऐसा जातक भी विदेश यात्रा करता है। 

यात्रा रेखा हो ऐसी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में यात्रा रेखा जीवन रेखा से भी अधिक मोती और गहरी हो तो ऐसा व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाकर बस सकता है। हथेली पर जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा को पार करते हुए चंद्र पर्वत की तरफ जाए तो जातक विदेश यात्रा करता है। (यह भी पढ़ें)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साहसी और निडर होते हैं इन 4 राशि के लोग, देखें- कहीं आपका नाम तो नहीं इसमें शामिल