Marriage Line In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ की लकीरें किसी भी व्यक्ति के जीवन और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, ह्रदय रेखा के अलावा एक रेखा विवाह की भी होती है। जो लव अफेयर्स और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती है। इस रेखा से काफी कुछ दिलचस्प जानकारी हासिल की जा सकती है। हाथ में विवाह रेखा जितनी स्पष्ट, बारीक, गहरी होती है उतना ही अच्छा माना जाता है।
कहां होती है विवाह रेखा: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा छोटी उंगली और ह्रदय रेखा के बीच वाले भाग में होती है। ये रेखा एक से अधिक भी हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस रेखा से लव अफेयर्स से लेकर वैवाहिक जीवन के बारे में भी पता चल जाता है। विवाह रेखा पति पत्नि के बीच कैसे संबंध रहेंगे इस बारे में भी बता देती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा की संख्या जितनी अधिक होती है, उतने ही जीवन में प्रेम प्रसंग होने की संभावना रहती है।
कैसे पता चलता है लव अफेयर्स के बारे में: यदि किसी व्यक्ति के हाथ में 3 विवाह रेखा दिखाई दे रही है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी तीन शादियां होंगी। इन 3 रेखाओं में से एक रेखा सबसे गहरी और लंबी होगी वहीं बाकी दोनों रेखा छोटी और हल्की होेगी। जो हल्की रेखाएं हैं वो आपके लव अफेयर्स के बारे में बताएंगी और जो गहरी है वो शादी के बारे में बताएगी। यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों की लड़कियां मानी जाती हैं बेहद गुस्सैल और जिद्दी, लाइफ में खूब कमाती हैं नाम
विवाह रेखा की स्थिति:
-विवाह रेखा स्पष्ट और गहराई वाली शुभ मानी जाती है। ऐसे व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन खूबसूरत होता है। यदि विवाह रेखा कहीं से भी टूटी हुई होती है तो इससे शादीशुदा जीवन में परेशानी आने के संकेत मिलते हैं।
-अगर हथेली में मंगल पर्वत और बुद्ध पर्वत के स्थान पर रेखाओं का जाल बना हो तो लव मैरिज करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो ऐसे व्यक्ति का विवाह किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होता है। यह भी पढ़ें- 7 जुलाई को मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय, बढ़ सकती है इनकम
-अगर विवाह रेखा नीचे की ओर मुड़ी हुई हो तो ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन मुश्किल भरा रहता है। यदि विवाह रेखा के ऊपर दो शाखाएं हों तो शादी टूटने का डर रहता है।
-ऐसा माना जाता है कि यदि विवाह रेखा छोटी और हल्की है तो ऐसे व्यक्ति को अपने पार्टनर की कोई परवाह नहीं होती है। कमजोर रेखा कम समय के लिए प्रेम संबंध होना व्यक्त करती है।
-विवाह रेखा का अंत में कई भागों में बंट जाना अत्यंत दुखी दांपत्य जीवन का संकेत देता है। यदि विवाह रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो तो यह वैवाहिक जीवन में नुकसान होने का संकेत माना जाता है। यह भी पढ़ें- जुलाई में भी शनि रहेंगे वक्री, मिथुन, तुला समेत इन राशियों के लोग रहें सतर्क, चल रही है शनि की महादशा
-विवाह रेखा से प्रारंभ होकर कोई रेखा हृदय रेखा तक जाए तो पति पत्नी दोनों का साथ जीवनभर बना रहता है। जिन व्यक्तियों के हाथों में विवाह रेखा हृदय रेखा के नीचे होती है ऐसे लोगों का विवाह न होने के योग बनते हैं।