Shukra Planet In Hand: भविष्य जानने की इच्छा अधिकतर लोगों में रहती है। इसके लिए कोई अपनी कुंडली दिखाता है तो कोई अपना हाथ। ज्योतिष अनुसार हाथ देखकर ग्रहों की स्थिति के बारे में भी पता लगाया सा सकता है। हथेली में हर ग्रह से संबंधित पर्वत होते हैं। ये पर्वत जितने उभार लिये होते हैं उतना ही शुभ माना जाता है। यहां हम बात करेंगे शुक्र पर्वत के बारे में जो प्रेम, सुख और समृद्धि के बारे में बताता है। हथेली में अंगूठे के नीचे वाले स्थान को शुक्र पर्वत कहते हैं।
– यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। इनका स्वभाव दूसरों पर दया करने वाला होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो ऐसा व्यक्ति कामुक भी होता है। ऐसे लोग जरूरत से ज्यादा शारीरिक सुख के बारे में सोचते हैं। इनके लाइफ में कई प्रेम प्रसंग होने के आसार रहते हैं।
– यदि शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। इन 4 हालातों में फंसने पर तुंरत भाग निकलना ही है समझदारी, नहीं तो हो सकता है आपका नुकसान
– अगर शुक्र पर्वत पर कई सारी लकीरे बनी हुई हैं तो इससे व्यक्ति का मन कमजोर रहता है। शुक्र पर्वत पर छोटी-छोटी लकीरों से जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता है।
– यदि हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी से हमेशा झगड़ा होता रहता है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए ये शुभ होता है। ये व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है। आने वाले 10 सालों में कब किस राशि पर रहेगी शनि ढैय्या, जानिए पूरी डिटेल
– इस पर्वत पर क्रॉस या वर्ग का निशाना बना होना अच्छा नहीं माना जाता है ऐसे व्यक्ति को जेल की यात्रा तक करनी पड़ सकती है। यदि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे जातक मन को मोह लेते हैं साथ ही इन लोगों की वाणी बेहद ही मधुर होती है। इस निशान वाले लोग चीजों को भली भांति परख लेते हैं।
– हथेली के शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान शुभ माना जाता है। ये निशान भाग्यशाली लोगों का सूचक होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी पैसे की भी कमी नहीं होती। अगर शुक्र पर्वत पर स्टार का चिह्न बना हो तो प्रेम में जबरदस्त सफलता मिलती है। ऐसे लोग अपने जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। इन 4 राशियों के लोग माने जाते हैं स्वार्थी, अपनी खुशी के लिए दूसरों का कर सकते हैं नुकसान