Foot Palmistry Lucky Signs: ज्योतिष अनुसार जिस तरह से किसी भी व्यक्ति के हाथ की लकीरों को देखकर उसके आने वाले समय के बारे में पता लगाया जा सकता है ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के पैरों को देखकर भी कई जानकारी हासिल की जा सकती है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों और शरीर की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है।
– समुद्रशास्त्र के अनुसार पैर के तलवों का कोमल और मुलायम होना उज्जवल भविष्य के बारे में बताता है। ऐसे जातकों को कम मेहनत में आसानी से सफलता हासिल हो जाती है।
– चौड़े पैरों वाले लोग बहुत अधिक मेहनती होते हैं। इन लोगों को खाली बैठना पसंद नहीं होता।
– जिन लोगों के पैर पट नहीं होते बल्कि उसमें कुछ खाली जगह होती है तो वे लोग काफी समझदार होते हैं। ये अपनी बुद्धिमानीसे कम उम्र में ही सफलता पा लेते हैं।
– जिन लोगों के पैर सांवले होते हैं वह लोग हर स्थिति में खुश रहना जानते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
– जिन जातकों के पैर के तलवे पर कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा जैसे शुभ चिन्ह होते हैं। ऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं। इन्हें अपने भाग्य का हमेशा साथ मिलता है।
– जिस जातक के तलवे की रेखा एड़ी से निकलकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंचती है, ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। हालांकि यह लोग भावुक भी काफी होते हैं।
– फटे हुए पैर दुर्भाग्य के सूचक होते हैं। इससे घर में दुख-तकलीफ, धन-सम्पत्ति की हानि, स्वास्थ्य का बिगड़ना आदि लगा ही रहता है।
– यदि पैरों की उंगलियां अंगूठे से घटते क्रम में हों तो ऐसे लोग दूसरों पर अधिकार जमाने वाले होते हैं। ये चाहते हैं कि सब लोग इनकी बात सुनें।
– जिन लोगों के पैर के अंगूठे और पास वाली दो उंगली समान हो तो ऐसे लोग काफी मेहनती, नम्र और जिम्मेदार होते हैं। किसी विवाद में नहीं पड़ते।
– यदि अंगूठे से बड़ी उसके बराबर वाली उंगली हो तो ऐसे लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। मानसिक रूप से ये काफी मजबूत होते हैं।
– यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के पास वाली उंगली बाकी उंगलियों से भी अधिक लंबी हो तो ऐसे लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। ये लोग किसी भी काम को अधिक स्फूर्ति और तेजी के साथ करते हैं।
– जिनका पैर पतला होता है उन्हें एक जगह बैठना अच्छा लगता है। ये दूसरों को प्रोत्साहित करते रहते हैं लेकिन अगर ये किसी बात पर नाराज हो जाएं तो उनसे दूर ही रहें।

