Marriage Connection in Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद चिह्नों और रेखाओं के आधार पर उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बताया जाता है। आपको बता दें हाथ में धन रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा, ह्रदय रेखा और कई तरह के पर्वत होते हैं। वहीं एक रेखा विवाह की भी होती है। विवाह रेखा यह बताती है कि किसी व्यक्ति की शादी कब होगी। आइए आज जानते हैं इस रेखा के बारे में…
जानिए कहा होती है विवाह रेखा:
विवाह रेखा हाथ में बुध पर्वत के पास सबसे छोटी वाली उंगली के निचले हिस्से में होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में एक तो किसी के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा भी होती है।
शादी में हो सकती है देरी:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह की रेखाएं कहीं से कटी फटी नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। यदि विवाह रेखा एक से अधिक है तो व्यक्ति के प्रेम संबंधों की ओर इंगित करती है। साथ ही यही रेखा छोटी और हृदय रेखा के मध्य हो तो हाथ दिखाने वाले का विवाह 22 वर्ष की उम्र के आस-पास हो सकता है। जिन लोगों के हाथ में बृहस्पति अपने स्थान से शनि की तरफ झुका हुआ होता है उनकी शादी अमूमन 30 वर्ष के बाद होने की संभावना रहती है। ये लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही उसकी भावनाओं की कद्र भी करते हैं।
नहीं माना जाता है शुभ विवाह:
यदि किसी लड़की के हाथ में रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या फिर कोई चिन्ह हो तो इसका मतलब है कि शादी में धोखा होना स्वाभाविक है। साथ ही पूरे जीवनकाल में साथी के स्वास्थ्य और स्वभाव को लेकर परेशान रहेंगे। इसके अलावा यदि किसी की विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो यह उनके लिए खतरे की घण्टी है। मतलब की ऐसे व्यक्ति के लिए विवाह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा हो उसके जीवनसाथी का शादी के बाद भी किसी से अफेयर रहे या विचारों को लेकर आपस में तालमेल न खाए। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: घर में इन चीजों को रखने से आ सकता है आर्थिक संकट, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
एक्सट्रा मैरिटल अफेयर:
किसी व्यक्ति के हथेली में यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो उसकी शादी किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होती है। इसके अलावा यदि किसी की हथेली में बुध पर्वत से आने वाली कोई रेखा विवाह रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। यदि विवाह रेखा के साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य से संबंध होने के संकेत मिलते हैं। क्योंकि ऐसे लोग नेचर से बिंदास और खुले दिल के होते हैं। साथ ही लोग इनकी तरफ जल्दी से आकर्षित भी हो जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 14 फरवरी से 20 फरवरी 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने किया गोचर, तुला और कुंभ वालों को धनलाभ के बन रहे संयोग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता
