Luck Line For Hand: कहते हैं व्यक्ति की किस्मत उसके हाथ की लकीरों में बंद होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखाएं और पर्वत पाए जाते हैं। जिसमें धन रेखा, जीवन रेखा, वैवाहिक जीवन की रेखा होतीं हैं। साथ ही 9 ग्रहों का स्थान भी हथेली में मौजूद होता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं भाग्य रेखा के बारे में। जो हर किसी के हाथ में नहीं होती है। कहा जाता है कि जिसके हाथ में ये रेखा स्पष्ट, गहरी और बिना कटी हुई होती है उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ऐसे लोगों को राजसत्ता की प्राप्ति होती है। साथ ही इन लोगों को भाग्य का खूब साथ मिलता है। हथेली की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान को भाग्यस्थान माना जाता है। हथेली में कहीं से भी चलकर जो रेखा सीधे शनि पर्वत पर पहुंचती है उसे ही भाग्य रेखा कहा जाता है। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में…
राजसत्ता की करते हैं प्राप्ति:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत तक बिना कटे-फटे एकदम सीधी पहुंचे तो ऐसा व्यक्ति राजा सामान जीवन व्यतीत करता है। साथ ही ऐसे लोग राजाओं की तरह जीवन जीते हैं। ये लोग कम समय में ही काफी धन कमा लेते हैं। लेकिन अगर यह रेखा बीच में से कट जाती है तो उस समय व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ये लोग जिंदगी भर मेहनत करते हैं।
मान- सम्मान की होती है प्राप्ति:
शनि पर्वत पर पहुंचकर यदि भाग्य रेखा दो रेखाओं में बंट जाए तो ऐसा व्यक्ति जीवन में धन के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त करता है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं ये लोग स्पष्टवादी और खुले विचारों के होते हैं। ये खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं। ये मेहनत करके खूब धन कमाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Weekly Horoscope, Mar. 14 – Mar. 20, 2022: सूर्य ग्रह का मीन राशि में प्रवेश, सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ और वृश्चिक वालों के रूके हुए काम होंगे पूरे, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा हफ्ता
विवाह बाद होता है भाग्योदय:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा के साथ-साथ चले तो व्यक्ति की शादी बेहद ही धनी परिवार में होती है। साथ ही विवाह बाद भाग्योदय होता है। वहीं जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलता है।
बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन:
हाथ में दो भाग्य रेखाओं का होना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है और कम प्रयासों में ही जीवन में अच्छी सफलता हासिल कर लेता है। परंतु ऐसा हाथ लाखों में एक व्यक्ति का ही होता है। ये लोग प्रशासनिक पद पाते हैं या फिर टाइकून बिजनेसमैन बनते हैं। इसको जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। (यह भी पढ़ें)- व्यापार के दाता बुध देव गुरु की राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में बढ़ोतरी के आसार
