Hast Rekha Vigyan: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली की रेखाएं मनुष्य के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हाथ में मौजूद रेखाओं में से एक होती है विवाह रेखा। जिसे देखकर वैवाहिक जीवन के बारे में पता चलता है। यहां तक कि इस रेखा से इस बारे में भी जानकारी प्राप्त हो जाती है कि आपकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज।

ऐसे लोगों का होता है प्रेम विवाह:

– हथेली पर उंगलियों की तरफ सबसे आखिर में हृदय रेखा अगर V का निशान बनाए तो यह सफल लव मैरिज का संकेत है। इस निशान को भगवान विष्णु का भी प्रतीक चिन्ह माना गया है। यदि भाग्य रेखा और हृदय रेखा मिलकर V का निशान बनाएं तो यह भी सुखी मैरिज लाइफ का संकेत होता है।

– यदि व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो यह सफल प्रेम विवाह का संकेत है। ऐसे जातकों को जीवनसाथी ऐसा मिलता है कि जो उन्‍हें समझ सके और उनका विशेष ध्‍यान रख सके।

– यदि चंद्र पर्वत से कोई विशेष रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिल जाए तो ये भी प्रेम विवाह का सूचक है। हालांकि चंद्र पर्वत से निकलने वाली रेखा भाग्य रेखा को काटनी नहीं चाहिए क्योंकि ये लव मैरिज के लिए खराब संकेत माना जाता है।

– ऐसे लोगों की शादी अपने मनपसंद साथी से होती है जिनकी शादी की रेखा के पास त्रिशूल जैसा निशान बना हो। यह बहुत ही शुभ होता है। इससे शादीशुदा जिंदगी भी बहुत खुशहाल होगी।

इन कारणों से लव मैरिज में आती है बाधा:

– यदि किसी व्यक्ति का गुरु पर्वत उभार लिया होता है तो व्यक्ति की अरेंज मैरिज होने के योग बनते हैं। अगर इसके बजाय व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उठा हुआ है तो व्यक्ति के लव मैरिज होने के योग ज्यादा रहते हैं।

– अरेंज मैरिज के बारे में जानने के लिए अपने दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाइएं। इसके बाद आपकी उंगलियों के ठीक तुरंत बाद की रेखा को देखिए। यह रेखा आपकी लव लाइफ के बारे में सब कुछ बता देती है। अगर बाएं हाथ वाली रेखा दाएं हाथ की रेखा से ऊपर है तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में प्रेम विवाह करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।