ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों को देखकर उसके भविष्य और नेचर के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में स्थित निशान और रेखाओं के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे निशानों के बारे में, जो अगर किसी लड़की के हात में हो तो वो भाग्यशाली और धनवान मानी जाती है। आइए जानते हैं ऐसे चिह्नों के बारे में…

समाज में करतीं हैं प्रसिद्धि और ख्याति प्राप्त:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनकी हथेली में चक्र के निशान होते हैं। ऐसे लोग जीवन में अपने दम पर सब कुछ हासिल करते हैं। साथ ही जिन लड़कियों की सभी उंगली के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है ऐसीं लड़कियां समाज में अपनी अलग पहचान बनातीं हैं। साथ ही इनको प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है।

भाग्यशाली होने का माना जाता है संकेत:

हथेली पर मछली का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लड़िकियों के साथ में ये निशान होता है। ये लड़कियां ससुराल और पति के लिए भाग्यशाली साबित होतीं हैं। साथ ही इनके कदम पड़ते ही ससुराल में तरक्की होने लगती है। मछली को भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है। अगर मछली की आकृति जीवन रेखा पर बनती है तो यह भाग्यशाली होने का संकेत है।

अगर इस जगह हो शंख का निशान:

 सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों की उंगलियों पर शंख का निशान होता है वे बेहद ही बुद्धिमान और सौभाग्यशाली मानीं जातीं हैं। इनके अंदर बात करने का अच्छा टैलेंट होता है। साथ ही ये सामने वाले को जल्दी ही इंप्रेस कर लेतीं हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की सदा कृपा रहती है। जिनकी उंगलियों के प्रथम पोर पर शंख का निशान होना वे अत्यंत ही बुद्धिमान होती हैं। जिनकी चारों उंगलियों में शंख का निशान होता है उन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। (यह भी पढ़ें)- Astrology: धन जोड़ने में माहिर माने जाते हैं इन 3 राशि के लोग, कम समय में ही बना लेते हैं अच्छा बैंक बैलेंस

मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजती हैं:

माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजती हैं। जिन लड़कियों की हथेलियों में कमल का निशान होता है वे बेहद ही किस्मत वालीं मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां पढ़ाई- लिखाई में बहुत तेज होतीं हैं। साथ ही अगर ये किसी गोल का टारगेट बना लें तो उसको पाकर ही दम लेतीं हैं। इनके पास धनवान होने के सभी गुण विद्यमान होते हैं।

इस जगह हो स्वस्तिक का निशान: 

कहते हैं कि जिन लड़कियों की हथेली में ये निशान होता है वे आध्यात्मिक और धार्मिक होतीं हैं। साथ ही इनके विचार भी सात्विक होते हैं। ये ससुराल में परिवार के सभी लोगों को साथ लेकर चलतीं हैं। साथ ही ये पति के सुख- दुख में भी कंधे से कंधा मिलाकर चलतीं हैं। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022: इस सप्ताह 4 ग्रहों का होगा गोचर, मेष राशि से लेकर मीन राशि तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल