Palmistry Hand Line Prediction: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाओं से व्यक्ति अपने जीवन के बारे में जान सकता है। इन्हीं रेखाओं से कई बार विशेष तरह के चिन्हों का निर्माण हो जाता है। हर चिन्ह का मतलब अलग-अलग होता है। कोई चिन्ह शुभ तो कोई अशुभ माने जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं हथेली में मौजूद उन शुभ चिन्हों के बारे में। जिनका हाथ में होना व्यक्ति के सौभाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच में X का निशान होता है तो ऐसे लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इन्हें जीवन में कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।
जिन लोगों की हथेली के बीचों बीच M का निशान बना होता है ऐसे लोग बुद्धि के बहुत तेज माने जाते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होगी। ये लोग लाइफ में जो कुछ करना चाहते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ये मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसे जातकों को पैसा और मान-सम्मान दोनों ही प्राप्त होता है। (यह भी पढ़ें – सूर्य देव जल्द गुरु की राशि में करने वाले हैं प्रवेश, 4 राशि वालों को सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद)
जिन लोगों के हाथ में शंख का चिन्ह होता है ऐसे लोगों को जीवन में कभी असफलता नहीं मिलती। ये लोग जो भी काम करते हैं उसमें सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे लोगों अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं।
हथेली में चक्र का निशान होना भी काफी शुभ माना जाता है। बहुत की कम लोगों के हाथ में ये निशान देखने को मिलता है। जिसके हाथ में यह चिन्ह होता है वह अतुलनीय धन संपदा के मालिक होते हैं। ऐसा व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। ऐसे लोगों का समाज में काफी नाम होता है।
जिन लोगों के हाथ में कमल का निशान होता है वो लोग भी काफी किस्मत वाले माने जाते हैं। ऐसे लोगों के पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग सफल बिजनेसमैन बनते हैं। इनके शत्रु भी काफी होते हैं। (यह भी पढ़ें- Numerology 2022: अगर आपकी बर्थ डेट का ये है नंबर तो 2022 हो सकता है आपके लिए लकी, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान)
जिन लोगों के हाथ में स्वस्तिक का चिन्ह होता है ऐसे लोगों को हर काम में सफलता हासिल होती है। ऐसे लोगों की हर जगह प्रशंसा होती है।