Hand Money Prediction: कहते हैं व्यक्ति की किस्मत उसके हाथ की लकीरों में छिपी होती है। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की लकीरों और चिह्नों का विश्लेषण करके उसकी आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन के बारे में बताया गया है। 

साथ ही हाथ में कई रेखाएं होती हैं, जिसमें प्रमुख धन रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा शामिल हैं। इसमें से धन रेखा और अन्य रेखाओं पर मौजूद चिह्नों को देखकर ये पता लगाया जा सकता है। कि व्यक्ति कितना धनवान होगा और उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।  

अगर यहां  बन रहा हो X का निशान:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच में X का निशान होता है तो ऐसे लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ये लोग अपने दम पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही ये जीवन में नाम और शौहरत दोनों कमाते हैं।

बनते है बड़े बिजनेसमैन:

जिन लोगों की हथेली के बीचों बीच M का निशान बना होता है ऐसे लोग बुद्धि के बहुत तेज माने जाते हैं। साथ ये लोग कम उम्र में बड़े कारोबारी बन जाते हैं। ये जो भी आईडिया बिजनेस में लगाते हैं उसमें इनको सफलता हासिल होती है। साथ जिन लोगों के हाथ में M का निशान होता है ये लोग राजनेता भी बनते हैं। इसके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। 

हाथ में बनी हो शंख की आकृति:

हस्तरेखा अनुसार जिन लोगों के हाथ में शंख का चिन्ह होता है ऐसे लोगों को जीवन में कभी असफलता नहीं मिलती। साथ ही इन लोगों के अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है। ये सफल रणनीतिकार भी होते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य को पा लेने की ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।   (यह भी पढ़ें)- Budhaditya Yoga: 24 मार्च को मीन राशि में होगा बुधादित्य योग का निर्माण, इन 3 राशि वालों को व्यापार और राजनीति में सफलता के प्रबल योग

महंगी- महंगी चीजे खरीदने का होता है शौक:

हथेली में चक्र का निशान होना भी काफी शुभ माना जाता है। बहुत की कम लोगों के हाथ में ये निशान देखने को मिलता है। जिनके हाथ में ये चिह्न होता है ये लोग महंगी- महंगी चीजे  खरीदने के शौकीन होते हैं। जिसके लिए ये खूब मेहनत करते हैं। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने का भी शौक रखते हैं। (यह भी पढ़ें)- Gemology: माणिक्य पहनने से सुख- समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशि वालों को ये करता है सूट