Face Reading Astrology: समुद्रशास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के चेहरे को देखकर उसके स्वभाव और लाइफ के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। चेहरा व्यक्ति की पहचान के साथ भाग्य का भी दर्पण है। हर किसी के चेहरे की बनावट अलग अलग होती है। जिस व्यक्ति के चेहरे की ओवल यानी अंडे के आकार की शेप होती है ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक माना जाता है। विज्ञापन और फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के चहरे वाले व्यक्ति काफी पसंद किये जाते हैं।
जिन लोगों का चेहरा गोल होता है वे काफी दयालु और संवेदनशील होते हैं। ऐसे चेहरे वाले लोगों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। इनकी कल्पनायें काफी प्रबल होती हैं। ये अपने साथी को बेहद ही प्यार करते हैं। जिन लोगों का चेहरा चौकोर होता है ऐसे लोग काफी तेज दिमाग के और एंबिशियस होते हैं। ये लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए विद्रोही भी हो जाते हैं। ये लोग किसी को भी अपना दिवाना बना लेते हैं।
जिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है। ऐसे लोग शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। ये अपनी लाइफ व्यवस्थित तरीके से जीना पसंद करते हैं। कई बार इनकी सख्ती इनके वैवाहिक संबंधों में भी कड़वाहट भी भर देती है। जिन लोगों के चहरे की शेप आयताकार होती है ये लोग हमेशा सामने वाले पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं। व्यापार और राजनीति में ऐसे लोग पारंगत होते हैं। ये लोग संतुलित स्वभाव के होते हैं। इसी तरह तिकोना चेहरा जिनका होता है वे व्यक्ति बौद्धिक सोच के धनी होते हैं। इन लोगों को गुस्सा भी जल्दी आता है। ये काफी क्रिएटिव होते हैं।
जिन लोगों के सिर की लंबाई ज्यादा और चौड़ाई कम हो, वे जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। जिस व्यक्ति के सिर का आकार मध्यम रहता है वे लोग पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। यदि सिर अन्य लोगों की तुलना में अलग दिखाई दे तो वे लोग जीवन में काफी परेशानियों का सामना करते हैं।

