Hand Mole Astrology: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तिलों का विशेष महत्व होता है। हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर होता है। तिल काले, भूरे और लाल रंग का भी हो सकता है। प्रत्येक तिल का अर्थ अलग-अलग होता है। कुछ तिल शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। अब किस तिल का कैसा प्रभाव पड़ेगा इस बात का अंदाजा उस तिल के मौजूदा स्थान से लगाया जाता है। यहां हम जानेंगे हाथ में मौजूद तिलों के बारे में…

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली पर नीचे की तरफ तिल होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में अपार सफलता हासिल करता है। वहीं अंगूठे के ऊपर तिल का होना इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हाथ की बीच वाली उंगली पर तिल का होना सुख समृद्धि का सूचक है। वहीं बीच वाली उंगली के नीचे वाले स्थान पर तिल होना अशुभ माना जाता है।

जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है उनका मन अस्थिर रहता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन कष्ट में गुजरने की संभावना रहती है। जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर तिल होता है ऐसे लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती साथ ही ये लोग खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं। जिनकी बायीं हथेली पर तिल होता है ऐसे लोग खूब धन कमाते हैं लेकिन ये खर्चा भी खूब करते हैं। यदि तिल हाथ की मुठ्ठी में बंद हो जाए तो ऐसे लोग पैसा कमाने के साथ पैसा जोड़ने में भी माहिर होते हैं। ये तिल बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। यह भी पढ़ें- मकर के बाद इस राशि में प्रवेश करेंगे शनि, हो जाएं सतर्क, शुरू होगा शनि साढ़े साती का दूसरा पड़ाव

हाथ की सबसे छोटी उंगली पर तिल होना भी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती। इसके अलावा हृदय रेखा पर तिल होना परेशान‍ियों का संकेत माना जाता है। हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार हथेली के बीच में तिल होना भी काफी शुभ माना जाता है। अगर तिल मुठ्ठी से बाहर निकल जाए तो इसका मतलब व्यक्ति के पास पैसा आएगा तो खूब लेकिन उतना ही तेजी से खर्च भी हो जाएगा।