19 October 2021 Lucky Zodiac Sign: मेष राशि: शरद पूर्णिमा का दिन आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। आय में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सभी प्रशंसा करेंगे। घूमने फिरने की योजना बन सकती है। यात्रा से धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। धन की बचत में आप सफल रहेंगे। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने हर काम को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस जातकों के लिए भी ये दिन शुभ साबित होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से पैसों का आगमन होता रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि: आय में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। किसी काम में बड़ी जीत हासिल हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। नई चीजों पर काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की अधिकता रहेगी। ऑफिस के काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। जिसमें धन लाभ होने के आसार रहेंगे। जीवनसाथी का जरूरी काम में साथ मिलेगा। इस दिन का भरपूर लाभ उठाएं क्योंकि आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। (यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को, मान्यता है इस दिन इन उपायों को करने से नहीं होती धन की कभी कमी)

धनु राशि: निवेश से लाभ मिलेगा। कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नया काम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से कोई पुराना कर्ज आप निपटा सकते हैं। (यह भी पढ़ें- बुध और गुरु हुए मार्गी, 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में हो सकता है जबरदस्त सुधार)