October 2025 Grah Gochar: अक्टूबर माह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास जाने वाला है। इस सप्ताह कई बड़े-बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। इस महीने बुध, मंगल, शुक्र, बुध आदि ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति के कारण इस माह नवपंचम, मालव्य, रुचक जैसे राजयोगों का निर्माण होने वाला है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

Shardiya Navratri 2025: इस साल 22 सितंबर से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि, कलश स्थापना के लिए मिलेगा इतना समय, जानें मुहूर्त और तिथियां

अक्टूबर 2025 ग्रह गोचर (October Grah Gochar 2025)

अक्टूबर माह में बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। 3 अक्टूबर को बुध तुला और 24 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश और 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में और 27 अक्टूबर तक तुला और इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य, मंगल वृश्चिक राशि में जाकर रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य-शनि समसप्तक राजयोग बना रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति ऐसी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कर्मफल दाता शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में में विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु बृहस्पति, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

धनु राशि (Sagittrus Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने के कारण वेतन में तेजी से वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को भी अच्छी खासी नौकरी मिल सकती है। समाज के आपके प्रति फैली भ्रांतियां समाप्त हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

22 सितंबर से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, सूर्य-यम बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर सभी ग्रहों की खास कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लोगों के साथ लंबे समय से चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकते हैं। परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इस माह आपके रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquariius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह काफी खास होने वाला है। इस राशि में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साहस और आत्मबल में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

Shardiya Navratri 2025 Bhajan: ऊंचे ऊंचे पर्वत पे, शारदा मां का डेरा है… शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें मातारानी का ये भजन

सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।