October 2024 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से अक्टूबर माह काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस माह 9 ग्रहों में से 6 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण इसी माह लगने वाला है। इसके अलावा सूर्य और मंगल अपनी नीच राशि में प्रवेश करने वाले है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण मेष सहित इन राशियों को आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। करियर और बिजनेस में लाभ के तो आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन आप अपनी या फिर माता-पिता की सेहत के कारण काफी परेशान रह सकते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में किन राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो इस माह शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में, केतु कन्या और राहु मीन राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कर्क में दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति 10 अक्टूबर को वृषभ राशि में उल्टी चाल चलने लगेंगे। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में वह 15 दिन शुभ फल और 15 दिन अशुभ फल देते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के स्वामी यानी मंगल 20 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। मंगल के नीच होने से इस राशि के जातकों की माता के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। संतान भाव का स्वामी यानी सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश करके नीच हो जाएंगे। ऐसे में आपको संतान संबंधी समस्याएं हो सकती है। गुरु के वक्री होने से बेवजह खर्च से परेशान हो जाएंगे। धन की बचत करने में असमर्थ हो सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र आपके लिए थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है। करियर और व्यापार के लिए ये माह अच्छा साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

अक्टूबर माह में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मंगल का गोचर से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। हर काम में किसी न किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा संतान की ओर कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित हो सकते हैं। इसके अलावा सूर्य के नीच राशि तुला में होने से गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बुरा असर देखने को मिल सकता है। मान-सम्मान में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन करियर और व्यापार के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए अक्टूबर की शुरुआत तो अच्छी रहने वाली है। लेकिन मध्य में इस राशि के स्वामी सूर्य नीच राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। मंगल के नीच होने से इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऐसे में किसी भी प्रकार की यात्रा करने से संभलकर रहने की जरूरत है। शुक्र के केंद्र में होने से इस राशि के जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मान-सम्मान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024