सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शारीरिक बनावट के आधार पर उसका स्वभाव और व्यक्तित्व जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में भी सक्षम है। इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति के भौहों की बनावट देखकर उसका स्वभाव जाना जा सकता है। आइए जानते हैं-
हल्की भौंह: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ लोगों की भौहें हल्की होती हैं, ऐसे लोग कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोच विचार करते हैं। इन लोगों के पास धन भी अच्छा खासा होता है। ज्यादातर इन्हें पैतृक धन मिलता है। ऐसे लोगों को जल्दबाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है, ये गंभीर स्वभाव वाले होते हैं।
ऊंची-नीची भौंह: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की भौंहें थोड़ी ऊंची- नीची होती हैं या उनका आकार बहुत अच्छा नहीं होता है, ऐसे लोगों का जीवनयापन बड़ी गरीबी में होता है। इनके पास हमेशा आर्थिक तंगी जैसी स्थिति होती है। इन लोगों में जल्दी नाराज और चिड़चिड़े होने की प्रवृत्ति पाई जाती है।
काले रंग की भौह: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की भौंहें गहरे काले रंग की होती हैं, इनके पास देर से पैसा आता है। लेकिन यह आर्थिक रूप से सम्पन्न होते हैं, इसके अलावा ऐसे लोगों बहुत प्रतिभावान, कला प्रेमी और महंगे शौक रखने वाले होते हैं।
जुड़ी हुई भौंह: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोगों की गिनती काफी बुद्धिमान व्यक्तियों में होती है। जिन लोगों की भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं, वे मल्टीटास्कर होते हैं और साथ ही बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। इनके पास धन आता और जाता रहता है, लेकिन कभी तंगी की स्थिति नहीं होती है। ऐसे लोगों का सभी से अच्छा संबंध रहता है।
घनी भौंह: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार घनी भौहें वाले लोग थोड़े अटपटे स्वभाव के होते हैं, मतलब इनका स्वभाव काफी ज्यादा जटिल होता है। ऐसे लोगों का स्वभाव दो प्रकार का होता है, कहने को अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं। पैसों के मामले में यह बेहद कंजूस होते हैं, पाई-पाई जोड़कर रखने वाले लोगों में इनका नाम शामिल होता है। जीवन में खूब सारा पैसा होने के बाद भी उसका उपभोग नहीं कर पाते हैं।