Numerology Mulank One: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सूर्य को ज्योतिष में सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक माना जाता है। साथ ही सूर्य ग्रह का अंक 1 से संबंध माना गया है। मतलब जिन  व्यक्तियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है। ऐसे लोग आत्मविश्वावासी होते हैं। साथ ही ये लोग सुपर इंंटेलिजेंट होते हैं। साथ ही सूर्य देव के प्रभाव से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। इन लोगों को हमेशा अपनी किस्मत का साथ मिलता है। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के बारे में कुछ खास बातें…

होते हैं सुपर इंटेलिजेंट

अंक शास्त्र मुताबिक मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव हंसमुख के होते हैं। साथ ही इन लोगों को अपना स्वाभिमान बहुत अहमियत रखता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। क्योंकि इनके पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग समाज में अलग पहचान बनाने वाले होते हैं और इनकी वाणी की मधुरता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। ये लोग सुपर इंटेलिजेंट होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। ये लोग काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वासी होते हैं। 

होते हैं सफल राजनीतिज्ञ

मूलांक 1 जुड़े लोग सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाए तो ये चुप नहीं बैठते। वहीं इस मूलांक से जुड़े लोगों में समाज का कल्याण करने की भावना रहती है। ये लोग अच्छे मार्गदर्शक बनते हैं। शनिदेव की कृपा से इन्हें लाइफ में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ये अगर एक बार कुछ करने की ठान लें तो ये उस काम को करके ही दम लेते हैं। ये लोग अच्छे सलाहकार भी बनते हैं।

इन लोगों में लीडरशिप गुण भी अच्छा होता है। इन लोगों के पास धन- दौलत की कमी नहीं रहती है। चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थितियां हो, यह परेशान न होते हुए समस्या को प्रसन्नचित्त रहते हैं। इनकी दूरदर्शी सोच होती है। जो इनको करियर में आगे भी ले जाती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025