Numerology Number 8 Prediction: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके सफल होने में उनकी मेहनत से ज्यादा किस्मत का हाथ होता है। कहते हैं कि अगर भाग्य ऊंचा है तो इंसान को कुछ ही प्रयासों में सफलता मिल जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं है तब सफल होने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करना पड़ता है। मूलांक 8 वालों के साथ ऐसा ही है। जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 बनता है। ये शनि ग्रह का अंक माना गया है। इस मूलांक के लोग किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। जानिए नंबर 8 वालों के बारे में…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बर्थ डेट का मूलांक भी 8 बनता है। मोदी की जन्म तारीख 17 सितंबर है जिसका मूलांक बनता है नंबर 8। इस मूलांक के लोग स्वभाव से गंभीर और हर विषय की जानकारी रखने वाले होते हैं। इन लोगों को सफलता इनकी मेहनत की दम पर ही मिलती है। ये लोग जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतना ही समाज में नाम कमाएंगे। ये लोग अगर एक बार कुछ करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही दम लेते हैं। इन्हें चापलूसी करना या करवाना दोनों ही पसंद नहीं आता है। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपना जीवन बड़े ही सरल तरीके से जीते हैं। ये लोग प्रायः दुनिया के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
मूलांक 8 वाले जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनकी लव लाइफ में काफी दिक्कतें आती हैं। प्रेम संबंधों की बात की जाये तो वो कभी स्थायी नहीं रहते। कई बार तो ये किसी को मन ही मन प्रेम करते रहते हैं लेकिन उसे कभी जाहिर नहीं होने देते। इनकी शादी अमूमन देरी से होती है। इनका अपने जीवनसाथी से हमेश मनमुटाव रहता है। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों के जीवन में धन की नहीं होती कमी, बचत करने में ये लोग होते हैं माहिर
अंक ज्योतिष के मुताबिक इस मूलांक के लोग शनि ग्रह से जुड़े काम में ज्यादा सफल होते हैं। ये अपना करियर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल या फिर लोहे की वस्तुओं से जुड़े व्यापार में बना सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ही रहती है क्योंकि ये अधिक धन खर्च नहीं करते। साथ ही ये पैसा जोड़ने में भी माहिर होते हैं। यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शुरू होगी गुरु की उल्टी चाल, 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, देखें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल
मूलांक मूलांक 3-4-5-7-8 की ओर इनका खास लगाव रहता है। बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन इनके लिए शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो गहरा भूरा, काला व नीला रंग इनके लिए अनुकूल होते हैं।
