Mulank Eight : अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति की जन्मतिथि का संबंध इन अंकों से होता है। वहीं ये अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते हैं। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं यहां हम बताने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है, ये लोग जीवन में अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…

अपनी मेहनत से बनते हैं धनवान

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं। साथ ही ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये किसी काम को पूरा करते ही चैन से बैठते हैं। ये लोग जीवन में अच्छी प्लानिंग करके चलते हैं और सफल होते हैं। साथ ही वहीं इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है। मतलब 30 साल बाद ये लोग खूब तरक्की होती है। ये फालतू कम ही खर्च करते हैं। साथ ही ये धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं।

होते हैं अच्छे डिवेटर

मूलांक 8 से जुड़े लोग अच्छे रिसर्चर साबित होते हैं। साथ ही ये लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। वहीं ये लोग कभी चंचल तो कभी बहुत सीरियस हो जाते हैं। ये लोग अच्छे डिवेटर होते हैं। 

इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम और पैसा

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूंलांक 8 होता है। ये लोग  पेट्रोल, ऑयल, लोहा और खनिज पदार्थ से जुड़ा कारोबार करें तो अच्छा लाभ होता है। साथ ही अगर नौकरी की बात करें तो ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से संबंधित करियर का चुनाव करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024