Numerology Mulank 8: अंक ज्योतिष अनुसार जन्म तारीख का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि ग्रह से है। मूलांक 8 वाले लोग अत्यंत ही गंभीर, शांत और निश्छल प्रवृति के होते हैं। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से आगे बढ़ने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के लोग भी धीरे धीरे आगे बढ़ते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जन्म तारीख का भी यही मूलांक है। जानिए इस मूलांक के बारे में दिलचस्प जानकारी…
इस मूलांक के लोग एकाकी व एकान्तप्रिय होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहते हैं। ये मार्ग में आने वाली बाधाओं से कभी परेशान नहीं होते। बल्कि हर चीज से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। इस मूलांक के लोग या तो बहुत ही अधिक सफल होते हैं या फिर असफल। इन्हें कोई भी चीज कठोर परिश्रम करके ही हासिल होती है।
मूलांक 8 वालों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई बार काफी संघर्ष करना पड़ता है। अगर ये अपने मार्ग में आने वाली कठिनाइयों से हार मानकर बैठ जाते हैं तो इनकी शिक्षा अधूरी भी रह सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो प्राय: अच्छी होती है। इन लोगों में धन संग्रह करने की अच्छी आदत होती है। इन्हें फालतू का पैसा खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ये लोग आमतौर पर धन जोड़कर धनवान बन जाते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में पैसों की दिक्कत का सामना कम ही करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- तेज-तर्रार और बुद्धिमान होती हैं इन 4 राशि की लड़कियां, बनाती हैं अपनी अलग पहचान
अगर मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंधों की बात की जाये तो वो कभी स्थायी नहीं रहते। इनके गंभीर स्वभाव के चलते इनके संबंधों में खटास आने की संभावना रहती है। साथ ही ये बिल्कुल भी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिल जाता है कि ये मन ही मन किसी से प्यार करते रहते हैं लेकिन इससे आगे इनकी बात नहीं बढ़ पाती। हालांकि मूलांक 8 वाली स्त्रियां प्रेम संबंधों के मामले में होशियारी से काम लेती हैं। मूलांक 8 वाले लोगों का विवाह प्राय: देरी से होने की संभावना रहती है। इन्हें वैवाहिक जीवन में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- इस भाग्यांक वालों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, जानिए कैसे पता लगाये अपना Life Path Number
इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाये तो मूलांक 8 वालों को वो काम सूट करते हैं जिनमें कड़ी मेहनत की आवश्यकता हो। डॉक्टर, हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर, कैमिस्ट, ठेकेदार, मशीनरी से संबंधित काम इन्हें सूट करते हैं।