Numerology Horoscope (अंक ज्योतिष 2020): आज 17 फरवरी है। 17 का मूलांक (1+7) 8 है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। जिन व्यक्तियों की जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक 8 आता है ऐसे लोग कम बोलना पसंद करते हैं। शनि के प्रभाव के कारण आप लाइफ में धीरे धीरे उन्नति पाते हैं। किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करने में ये लोग घबराते नहीं है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं इस अंक के लोग। अब जानिए अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) अनुसार कैसा बीतेगा आज सभी मूलांक वालों का दिन…
मूलांक 1: प्रेम संबंधी मामलों के लिए ये दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने समय से रूके हुए किसी कार्य में सफलता हासिल होगी। परिजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं।
मूलांक 2: सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं। अचानक से किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पिता पुत्र के संबंधों में खटास आ सकती है। काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।
मूलांक 3: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कार्य में सफलता हासिल होगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मूलांक 4: वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से दुख मिलने के आसार हैं। दुश्मन परेशान करेंगे। बेवजह के झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलु विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
मूलांक 5: कोई पुराना रोग फिर से उभरने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बाहर का खाना नुकसान कर सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई ख्वाहिश पूरी होती दिखाई दे रही है।
मूलांक 6: कार्यस्थल पर विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। हर काम को सावधनी से पूरा करें। अपने पर्सनल बातों को शेयर करने से बचें। धोखा मिलने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं।
मूलांक 7: बेवजह के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। घर पर मेहमान आने की संभावना है। बिजी लाइफ की वजह से चिड़चिड़ाहट आ सकती है। अपने आप को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें।
मूलांक 8: नये लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। घर परिवार में किसी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। आज ज्यादा से ज्यादा शांत रहने की कोशिश करें। नौकरी में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।
मूलांक 9: दिन की शुरुआत शानदार होगी। नई चुनौतियों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। विदेश जाने का सुख प्राप्त हो सकता है।
