Numerology Lucky Number: अधिकतर लोग मूलांक 7 को अपना लकी नंबर मानते हैं। अंक ज्योतिष अनुसार भी इस नंबर को शुभ माना गया है। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 बनता है। कहते हैं कि इस मूलांक के लोगों का भाग्य काफी ऊंचा होता है। इन्हें अपनी मेहनत का फल तुरंत ही प्राप्त हो जाता है। जानिए इस अंक को क्यों माना जाता है लकी और क्या होती है इस मूलांक वालों की खूबी…
अंक 7 को भाग्यशाली, सुखदाता, सफलता और प्रसन्नता देने वाला माना गया है। क्योंकि इस अंक से संसार के अनेक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध तथ्य जुड़े हुए हैं। जैसे हमारी धरती पर सागरों की संख्या सात है। दुनिया में भी सात अजूबे हैं। इंसान की आयु को भी 7 भागों में ही बांटा जाता है। इंद्र धनुष में भी सात रंग होते हैं। आकाश मंडल में भी महत्वपूर्ण सितारों का कुटुम्ब सात सितारों से ही बना है। जिसे सप्तऋषि के नाम से जाना जाता है। हिंदू विवाह में वर-वधू अग्नि के चारों तरफ सात फेरे लेते हैं। सप्ताह में 7 दिन ही होते हैं। मानव शरीर के अंदर मौजूद चक्रों की संख्या भी 7 होती है। स्वर्ग तक जाने के लिए भी सीढ़ी के सात पायदान बताए जाते हैं।
इन्हीं सब कारणों की वजह से मूलांक 7 वाले बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये कर्मशील और दूरदर्शी होते हैं। इन्हें अलौकिक बातों का ज्ञान होता है। ये अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी चीजों की पूरी जानकारी रखते हैं। मेहनत करने से ये कभी पीछे नहीं हटते। इन्हें अमूमन अकेला रहना पसंद आता है। ये धार्मिक स्वभाव के भी होते हैं और दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। ये स्वतंत्र सोच के होते हैं। इन्हें लाइफ में जो भी चीज चाहिए होती है उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये अपनी मेहनत एवं भाग्य से शीघ्र ही उच्च पद प्राप्त कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- अक्टूबर तक का समय इन 5 राशियों के लिए है भारी, वक्री शनि की इन पर है टेढ़ी नजर
आपका आकर्षक व्यक्तित्व किसी को भी आपकी तरफ आकर्षित कर देता है। आपको हर चीज व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद आता है। आप समय से पहले ही कोई भी काम पूरा करने की कोशिश करते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में आप धन खर्च करना पसंद करते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सदैव अच्छी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- संगीत और कला प्रेमी होते हैं इस राशि वाले, बनाते हैं अपनी अलग पहचान, जया किशोरी की भी यही है जन्म राशि