Numerology Number 6 Prediction: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है। ये ग्रह भौतिक सुखों, भोग विलास का स्वामी है इसलिए इस मूलांक वाले लोग धनवान और खूबसूरत होते हैं। इन लोगों की
सबसे बड़ी कमजोरी यही होती है कि ये खूबसूरती को देखकर काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। लाइफ में इनके कई लव रिलेशन बनने की संभावना रहती हैं।
मूलांक 6 वाले अमूमन धनवान होते हैं। इनके पास सभी तरह की सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। ये लोग अपनी जिंदगी को शान-ओ-शौकत के साथ जीना पसंद करते हैं। जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटते। भूमि, संपत्ति, आभूषण इनके पास खूब होते हैं। इन लोगों की खूबसूती उम्र के साथ बढ़ती चली जाती है। अमूमन इन लोगों का बुढ़ापा देर से ही दिखता है। इन्हें देखकर इनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये वास्तविक उम्र से छोटे ही नजर आते हैं। ये लोग काफी व्यवहारिक होते हैं। इन्हें हमेशा बन-ठनकर रहना पसंद आता है।
ये लोग अपनी सुख सुविधाओं में काफी धन खर्च करते हैं। इन्हें विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में ज्यादा लाभ मिलता है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती लेकिन अधिकतर देखा जाता है कि इनके पास धन की कमी नहीं रहती। ये कई बार अपनी आय से भी अधिक खर्च कर देते हैं। इनकी सुख सुविधाओं में कोई कमी न आए इसके लिए ये निरंतर प्रयास भी करते रहते हैं। यह भी पढ़ें- वृषभ, कर्क समेत इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि गोचर, धन प्राप्ति की संभावना
इनके संबंधों की बात की जाये तो वो सामान्य ही रहते हैं। इनके अपने परिजनों से कुछ मतभेद हमेशा बने रहते हैं। ये लोग दोस्ती करने में माहिर होते हैं। जिस वजह से इनके कई दोस्त बनते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो उसमें भी ये काफी आगे रहते हैं। ये रोमांटिक होते हैं और कोई भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। यह भी पढ़ें- धन-दौलत के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन; जानिए किन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ
मूलांक 6 वालों की मूलांक 2, 3, 6 और 9 वालों के साथ अच्छी निभती है। यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो ये लोग कला, आभूषण और वस्त्रों से जुड़े व्यापार में अच्छा कर सकते हैं। फिल्म, नाटक, खान-पान या होटल आदि से संबंधित काम इनके लिए शुभ रहते हैं। संगीत एवं चित्रकला में ये लोग माहिर होते है। यह भी पढ़ें- किन 5 चीजों से हम बनते हैं अमीर? जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी