Numerology Number 5 Prediction: अंकज्योतिष नंबरों द्वारा मनुष्य के जीवन को जानने की विद्या है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारी बर्थ डेट हमारे व्यक्तित्व से जुड़े कई राज उजागर कर देती है। यहां हम ऐसे मूलांक की बात करने जा रहे हैं जिससे जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है। ये अपनी बुद्धि के बल पर लगभग हर क्षेत्र में सफलता पाने में सक्षम होते हैं। जानिए ये कौन सा मूलांक है।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बेहद इंटेलिजेंट और चतुर माने जाते हैं। ये लोग बोलने में माहिर होते हैं। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। इन लोगों को हर काम बड़े ही तरीके से करना पसंद होता है। इनका यही गुण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिलाने का काम करता है।
मूलांक 5 वाले लोग किसी भी विषय के बारे में बहुत जल्दी जान लेते हैं। भविष्य में आने वाली दिक्कतों को भी ये पहले ही भाप लेते हैं। जिस कारण इन्हें लाइफ में परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। इनके पास हर समस्या का समाधान पहले से ही मौजूद रहता है। एक सफल व्यापारी बनने के इनमें सारे गुण होते हैं। ये कोई भी काम प्लानिंग के साथ करते हैं। (यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी पर जुलाई तक है मंगल की महादशा, जानिए ज्योतिष के मुताबिक क्या हो सकता है इसका असर)
इनके करियर की बात करें तो ये कम समय में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये निरंतर कुछ न कुछ सीखने में लगे रहते हैं। इनकी याददाश्त शक्ति काफी तेज होती है। ये बहुत ज्यादा सोचते हैं जिस कारण ये मानसिक उलझन में कई बार फंस जाते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होता है जिस कारण इन्हें कई बार नुकसान होने की भी संभावना रहती है।
इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। ये थोड़े खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं। कई बार ये आय से अधिक पैसा खर्च कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। (यह भी पढ़ें- सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद अब बुध बदलेंगे राशि, जानिए किन राशि वालों की इनकम में हो सकती है वृद्धि)