Numerology: हाथों और माथे की लकीरों के साथ-साथ व्यक्ति की जन्म तारीख के जरिए भी उसके स्वभाव, आदतों और जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी हासिल की जा सकती है। अंक ज्योतिष में 1 से 9 मूलांक होते हैं और हर अंक का कोई ना कोई स्वामी ग्रह जरूर होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्में लोगों का मूलांक 6 माना जाता है।
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र को ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। इस कारण मूलांक 6 के जातकों को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये लोग शाही जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगों पर धन के देवता कुबेर की बड़ी कृपा होती है, यही कारण है की इन्हें जीवन के हर मोड़ में सफलता प्राप्त होती है। इस लेख में हम जानेंगे की मूलांक 6 के लोगों के लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है।
नई नौकरी के लिए मिलने के आसार: मूलांक 6 के लोगों के लिए आने वाला साल खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान लोग आपकी प्रतिभा से काफी प्रभावित होंगे। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें नए साल में कोई अच्छा ऑफर मिलने के प्रबल संयोग बन रहे हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी भी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है।
होगा आर्थिक लाभ: साल 2022 में मूलांक 6 के लोगों के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई संपत्ति या फिर वाहन भी खरीद सकते हैं। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं, उन्हें भी लाभ मिलने की संभावना है।
लव लाइफ: मूलांक 6 के जातकों की लव लाइफ भी नए साल में अच्छी साबित होगी। हालांकि थोड़े मन-मुटाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
