Numerology: ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की बर्थ डेट को जोड़कर ये मूलांक बनता है ऐसे लोग किस्मत के काफी धनी माने जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इन लोगों को लाइफ में ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि इनकी जिंदगी सामान्य तरीके से बिना मेहनत किये ही चलती रहती है। महीने की 9, 18 और 27 तारीख वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। जानिए इन मूलांक वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…

मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये लोग स्वभाव से साहसी होते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इनका जीवन ज्यादातर संघर्षपूर्ण होता है। इन्हें कई बार मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिल पाता, इस वजह से मन में असंतोष का भाव भी रहता है। जीवन को अनुशासित करके ये सफल हो सकते हैं। इन्हें रोजाना ध्यान जरूर करना चाहिए.

कला और गुप्त विद्याओं में इनकी अच्छी रुचि होती है। ये लोग अगर किसी काम में अपना शत प्रतिशत दें तो इन्हें ऊंचा मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इन लोगों के अंदर मानवता का गुण होता है, और इनमें सहनशीलता होती है, उदारता होती है।

इस मूलांक के लोग पैसा अधिक खर्च नहीं करते। जीवन पर इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती। ये लोग दान पुण्य आदि में काफी धन खर्च कर देते हैं। इनके अंदर कलात्मकता और नाटकीय प्रतिभा होती है साथ ही लेखन प्रतिभा भी होती है। इस मूलांक के लोग बड़े आक्रामक और जोशीले होते हैं। अधिकतर ऐसे लोग अपरंपरागत भी होते हैं अर्थात कुछ काम ढर्रे से हटकर करते हैं.

इस मूलांक के व्यक्ति आध्यात्मिक व दिव्य जीवन जीने की क्षमता व विशेषता रखते हैं। जन्मजात ही इनका झुकाव ईश्वर की ओर होता है। ये लोग नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं और क्षमाशील होते हैं। इस मूलांक के लोग किसी भी बात को ज्यादा देर अपने अंदर नहीं रखते हैं.

आपकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप बहुत देर तक दुखो के बारे में सोचते नहीं रहते हैं और अपने दुखो से आप स्वयं ही जल्दी उबर जाते है क्योकि आपका यह गुण भगवान की ही देन होती है। मूलांक 2, 3, 5, 6, 7 व 8 मूलांको वाले व्यक्तियों से ही अधिक पटती है।

इस मूलांक वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं रहते। इनके अंदर प्रेम तो बहुत होता है पर उसका इजहार नहीं कर पाते। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन प्रायः सुखी रहता है। आप अच्छे वकील या न्यायाधीश हो सकते हैं। आप लोगों की सहनशक्ति अच्छी होती है। आपको मार्केटिंग के भी कार्य में भी खूब सफलता मिलती है।

कमजोरी: आप बहुत जल्द ही क्रोधित हो जाते हैं जिसके कारण कभी कभी आपके काम बिगड़ भी जाते हैं। आप बात बात पर झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। जिससे आपके संबंध बिगड़ जाते हैं। आप तुरंत फैसला नहीं ले पाते है ये आपके अंदर बहुत बड़ी कमी है।