Mulank 9 Varshik Ank Rashifal 2026: सबसे आखिर में हम बात करते हैं मूलांक 9 की। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। यह नंबर मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। मंगल का स्वभाव होता है जोश, एनर्जी और जुनून। मूलांक 9 वाले लोग आमतौर पर बहुत उत्साही, एनर्जेटिक और निडर होते हैं, लेकिन इनके अंदर गुस्सा भी काफी ज्यादा होता है। कई बार यह गुस्सा उन्हें अनप्रिडिक्टेबल बना देता है।

साल 2025 भी नंबर 9 का था, और अब हम 2026 में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि नंबर 1 का साल है। नौ से निकलकर दस में आना यानी एक नए लेवल पर जाना। अच्छी बात यह है कि नंबर 1 और नंबर 9 की आपस में अच्छी बनती है, इसलिए 2026 मूलांक 9 वालों के लिए काफी हद तक कंपैटिबल रहने वाला है।

2026 में क्या खास रहेगा?

कार्ड्स बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं आए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि साल खराब रहेगा। बल्कि यह साल आपको सोच-समझकर आगे बढ़ने की सीख देगा। इस साल कई बार आपके सामने दो रास्ते आ सकते हैं और आपको यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूलांक 9 वाले लोग बहुत इमोशनल और इंसानियत से भरे होते हैं। वे दूसरों का भला करने के चक्कर में खुद को पीछे रख देते हैं।

लेकिन 2026 में आपको यह ध्यान रखना होगा कि भलाई करते-करते खुद को नुकसान न पहुंचाएं।

सबसे जरूरी सलाह

इस साल आपके लिए सबसे जरूरी मंत्र है—“Think twice, then act.”

कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार नहीं, चार बार सोचें। घर में बैठकर सलाह-मशवरा करें, अपनों की राय लें और फिर ही आगे बढ़ें। ऐसा करेंगे तो गलतियों से बच पाएंगे।

Weekly Horoscope: इस सप्ताह शनि सहित इन ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन 7 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

नौकरी, बिजनेस और प्लानिंग

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह साल अच्छा है। पिछले साल आपने जो भी प्लानिंग की थी, 2026 में उसके रिजल्ट मिलने शुरू होंगे। आपकी मेहनत और सोच इस साल हंड्रेड परसेंट सक्सेस की तरफ जा सकती है, बस शर्त यही है कि आप जल्दबाजी न करें।

मैरिड कपल्स के लिए

शादीशुदा लोगों के लिए यह साल समझदारी का है। गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को समय देंगे और उनकी बात सुनेंगे, तो रिश्ता और मजबूत होगा।

कर्म और व्यवहार का खास ध्यान

  • मूलांक 9 वालों को इस साल खास तौर पर यह ध्यान रखना है कि वर्कर्स, सफाई कर्मचारी या आपसे नीचे काम करने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार न करें।
  • किसी की मंशा पर तुरंत जजमेंट न दें।
  • शनि का नियम यहां भी लागू होता है- एक हाथ दे, एक हाथ ले।
  • जो हो गया उसे माफ करें, और जो आने वाला है उसे सम्मान और प्यार दें।
  • ईश्वर पर भरोसा रखें

2026 में आपको ईश्वर का पूरा सहारा मिलेगा। भगवान पर भरोसा रखें, आपके काम बनेंगे और रास्ते खुलेंगे।

मूलांक 9 वालों के लिए साल 2026 समझदारी, धैर्य और सही निर्णयों का साल है। अगर आप अपने गुस्से और इमोशन को कंट्रोल में रखेंगे, तो यह साल आपको सफलता, सम्मान और संतोष जरूर देगा।

12 महीने बाद बुद्धि के दाता बुध करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, आकस्मिक धन लाभ के योग

मूलांक 9 के जातकों के लिए उपाय और लकी फैक्टर

शुभ रंग: लाल और नारंगी (Orange)।
शुभ दिन: मंगलवार और रविवार।
विशेष उपाय: मूलांक 9 वाले अपनी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें।

वार्षिक अंक राशिफल 2026 (Numerology Horoscope 2026)

अंक 1 राशिफल 2026अंक 2 राशिफल 2026
अंक 3 राशिफल 2026अंक 4 राशिफल 2026
अंक 5 राशिफल 2026अंक 6 राशिफल 2026
अंक 7 राशिफल 2026अंक 8 राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।