Mulank 7 Varshik Ank Jyotish 2026 (मूलांक 7 वार्षिक राशिफल 2026): जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 को शनि का नंबर यानी कार्मिक नंबर कहा जाता है। शनि का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन असल में यह सबसे खूबसूरत नंबर माना जाता है। क्यों? क्योंकि शनि न्याय का देवता है। आप जैसा कर्म करेंगे, वैसा ही फल आपको मिलेगा और कई बार तो तुरंत ही मिल जाता है। जानें टैरो गुरु और अंक ज्योतिषी पूजा वर्मा से मूलांक 7 वालों का कैसा बीतेगा नया साल 2026…
साल 2026 मूलांक 7 वालों के लिए कर्म, अनुशासन और रूटीन का साल रहेगा। यह साल आपको सीधा-सीधा यह सिखाएगा कि अगर मेहनत करेंगे तो परिणाम जरूर मिलेगा, और अगर आलस किया तो नुकसान भी उसी समय दिखेगा।
सबसे जरूरी बात: पसीना बहाना होगा
टैरो गुरु और अंक ज्योतिषी पूजा वर्मा के अनुसार, मूलांक 7 वालों के लिए 2026 में सबसे जरूरी मंत्र है पसीना बहाना। अब पसीना कैसे बहाना है, यह आप पर है। या तो आप बहुत मेहनत करें, ज्यादा काम करें, या फिर रोज जिम, योग या एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। बेहतर यही रहेगा कि आप अपने शरीर और मन दोनों पर काम करें।
शनि वालों के लिए डेली रूटीन बहुत जरूरी होता है। जब तक आपका रूटीन सही रहेगा, आपकी लाइफ भी सही रहेगी। लेकिन जैसे ही आप अपने रूटीन से हटेंगे, वैसे ही काम बिगड़ने लगेंगे। आलस आएगा, मन भटकेगा और चीजें हाथ से निकलती हुई लगेंगी।
मैरिड कपल्स के लिए
शादीशुदा लोगों के लिए यह साल थोड़ा सीख देने वाला हो सकता है। रिश्तों में जिम्मेदारी बढ़ेगी। अगर आप अपने पार्टनर को समय देंगे और अपने फर्ज निभाएंगे, तो रिश्ता मजबूत होगा। लेकिन अगर आप भागने की कोशिश करेंगे, तो दूरी बढ़ सकती है। ईमानदारी और धैर्य ही इस साल रिश्ते बचाएगा।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए
जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह साल आसान नहीं है, लेकिन मजबूत जरूर बनाएगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, रिजेक्शन भी मिल सकता है, लेकिन जो मौका मिलेगा वह लंबे समय के लिए फायदेमंद रहेगा। शॉर्टकट से दूर रहें।
कैसा रहेगा बिजनेस
बिजनेस में यह साल धीरे और स्थिर कदमों का है। जल्दबाजी, उधार और रिस्क से बचें। पुराने काम को मजबूत करें, सिस्टम बनाएं और ईमानदारी से काम करें। शनि नंबर वालों को फर्जी तरीके कभी सूट नहीं करते।
गुरु चांडाल योग कब ज्यादा खतरनाक होता है?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु चांडाल योग तब काफी खतरनाक हो सकता है। जब वह अपनी नीच राशि मकर में हो या फिर राहु के साथ बैठा हो। इसके अलावा गुरु और राहु के अंश भी पास होते हैं, तो इसका प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलता है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में राहु या फिर गुरु बृहस्पति की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, तभी इसके दुष्परिणाम कई गुना अधिक बढ़ भी जाते हैं।
क्या गुरु चांडाल योग हमेशा बुरा प्रभाव डालता है ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं है गुरु चांडाल योग हमेशा बुरा प्रभाव नहीं डालता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु बृहस्पति और राहु के संयोग होता है, तो शिक्षा, करियर से लेकर चरित्र पर बुरा असर डालता है। लेकिन अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी है। अगर बृहस्पति उच्च राशि में हो, केंद्र का स्वामी हो या फिर त्रिकोण में राहु के साथ हो, तो प्रभाव कम होता है। ऐसे में आपका अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव होता है। आप एक अच्छे शिक्षक, चिकित्सक या फिर विचारक बन सकते हैं। समाज में एक विशिष्ट स्थान पाते हैं। ये योग जातकों को अप्रत्याशित सफलता भी दिला सकता है। अगर जातक अपने कर्मों में सुधार करता है, तो काफी लाभ मिल सकता है।
पैसा और सेहत
पैसे का मामला कर्म से जुड़ा रहेगा। मेहनत करेंगे तो पैसा आएगा, नहीं तो रुकावट आएगी। सेहत के मामले में रूटीन बिगड़ा तो शरीर जवाब देगा। इसलिए एक्सरसाइज, नींद और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
साल को बेहतरीन कैसे बनाएं?
● रोज का रूटीन तय करें और उसे फॉलो करें
● आलस से दूरी बनाएं
● मेहनत से भागें नहीं
● ईमानदारी और सच्चाई से काम करें
● शरीर को एक्टिव रखें
मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 कर्मों का हिसाब-किताब लेकर आएगा। यह साल सख्त जरूर है, लेकिन अगर आप मेहनत, अनुशासन और रूटीन में रहेंगे, तो यही साल आपकी जिंदगी को मजबूत, स्थिर और सफल बना सकता है।
मूलांक 7 के लिए अंक ज्योतिषी पूजा वर्मा का विशेष उपाय
मूलांक 7 वाले जातक 2026 में शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही, कुत्तों की सेवा करें और उन्हें रोटी खिलाएं। शनिवार और मंगलवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।
