Numerology Radix 4: अंक शास्त्र अनुसार जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उसकी जन्मतिथि से मूलांक का निर्माण होता है। आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 4 के बारे में। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी राहु ग्रह को माना गया है। ये लोग क्रिएटिव और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति में सफल होते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में खास बातें…
क्रांतिकारी और क्रिएटिव होते हैं
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है वो लोग क्रांतिकारी की सोच के होते हैं। साथ ही ये लोग क्रिएटिव भी होते हैं। वहीं ये लोग वैज्ञानिक या फिर अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। खास बात ये है कि ये लोग हर विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं। ये थोड़े मनमौजी स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग हर कार्य को समय पर पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग अच्चे लीडर होते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। ये लोग क्रिएटिव नेचर के होते हैं। वहीं ये लोग जीवन में कुछ ऐसा बड़ा काम कर देते हैं, जिससे सभी लोग चकित हो जाते हैं।
होता है जिद्दी स्वभाव
इस मूलांक के लोग थोड़े कम व्यवहारिक होत हैं। ये लोग भावुक भी कम होते हैं। वहीं लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के भी होते हैं, इनको समझना बहुत कठिन होता है। साथ ही ये लोग जिंदगी को अपने शर्तों पर जीते हैं। वहीं ये गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं। साथ ही ये लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं, अगर ये किसी काम के पीछे पड़ जाएं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अच्छे लीडर होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छ नाम
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 4 वाले अच्छे व्यापारी, रिसर्च, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, नेता, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, शराब व्यापारी व लीडर हो सकते हैं।